इस ट्रस्ट के सीईओ चयन के लिए इतने सवालों वाला फॉर्म: बताना होगा 'कट्टर हिंदू' है या 'आस्थावान हिंदू'
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पद के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। चयन समिति ने इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 34 प्रश्नों वाला ऑनलाइन गूगल फॉर्म भेजा है।
इसमें व्यक्तिगत जानकारी, प्रशासनिक अनुभव, भीड़ प्रबंधन क्षमता, सामाजिक एवं धार्मिक जुड़ाव और ट्रस्ट के लिए विजन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
ट्रस्ट को मिले करीब 5,200 आवेदनों में से चयन समिति को तीन सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर 2 सितंबर से पहले ट्रस्ट को सौंपना है।
व्यक्तिगत जानकारी से होगी शुरुआत
ऑनलाइन फॉर्म के पहले हिस्से में उम्मीदवारों से नौ बिंदुओं पर सामान्य जानकारी मांगी गई है। इसमें पूरा नाम, जन्म तिथि और आयु, पता, शहर, राज्य और पिनकोड, मोबाइल नंबर और ई-मेल, हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर पकड़, जैसी जानकारियां देनी होंगी। अधिकांश सवालों के लिए निर्धारित विकल्प भी दिए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और प्रशासनिक अनुभव का आकलन
फॉर्म में उम्मीदवारों से उनकी सर्वोच्च शैक्षणिक योग्यता पूछी गई है। साथ ही यह भी बताना होगा कि वे वर्तमान में किसी संस्था में कार्यरत हैं या सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
इसके अलावा उम्मीदवारों से पूछा गया है कि कॉर्पोरेट, प्रशासनिक या प्रबंधकीय क्षेत्र में कुल अनुभव कितना है। वे किस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं, जैसे कॉर्पोरेट, रक्षा, प्रशासन, नौकरशाही, सार्वजनिक उपक्रम, बैंकिंग, आईटी या अन्य। उन्होंने अपने करियर में अधिकतम कितने कर्मचारियों का नेतृत्व किया है।
भीड़ प्रबंधन और बड़े आयोजनों का अनुभव भी जरूरी
अयोध्या में वर्षभर बड़े धार्मिक आयोजन और भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसे देखते हुए चयन समिति ने उम्मीदवारों के इवेंट और भीड़ प्रबंधन के अनुभव पर भी विशेष जोर दिया है।
आवेदकों को बताना होगा कि उन्होंने अब तक किन बड़े आयोजनों का संचालन किया है। उन आयोजनों में कितने लोग शामिल हुए थे। आयोजन कितने दिनों तक चला। आयोजन में उनकी भूमिका क्या थी और किस वर्ष उन्होंने उसका नेतृत्व किया था।
सामाजिक और धार्मिक जुड़ाव पर भी सवाल
फॉर्म में उम्मीदवारों से यह भी पूछा गया है कि क्या वे पहले किसी सामाजिक, धार्मिक संगठन, मठ या मंदिर से जुड़े रहे हैं। यदि हां, तो कितने वर्षों तक और किस भूमिका में कार्य किया।
इसी खंड में उम्मीदवारों से उनकी धार्मिक आस्था से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए हैं। उपलब्ध विकल्पों में उनसे यह बताने को कहा गया है कि वे स्वयं को 'कट्टर हिंदू' या 'आस्थावान हिंदू' के रूप में किस श्रेणी में रखते हैं।
ट्रस्ट के लिए विजन और कार्ययोजना भी देनी होगी
उम्मीदवारों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के भविष्य के लिए अपना विजन, कार्ययोजना और सुझाव भी प्रस्तुत करने होंगे। साथ ही उन्हें अपनी किसी विशेष उपलब्धि का उल्लेख करना होगा।
इसके अलावा व्यावसायिक, सामाजिक और धार्मिक अनुभव के सत्यापन के लिए कम से कम दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और संपर्क विवरण रेफरेंस के रूप में देने होंगे।
अंतिम चयन को लेकर क्या कहा गया?
ट्रस्ट के एक वरिष्ठ सदस्य के हवाले से दावा किया गया है कि इस महत्वपूर्ण पद के लिए अंतिम चयन केंद्र सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सहमति से किया जाएगा।
उनके अनुसार, अंतिम नियुक्ति में दोनों पक्षों की भूमिका अहम होगी। हालांकि, इस संबंध में ट्रस्ट या केंद्र सरकार की ओर से कोई औपचारिक सार्वजनिक घोषणा सामने नहीं आई है। फिलहाल चयन समिति सभी आवेदनों का परीक्षण कर रही है और तय समयसीमा के भीतर तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंपेगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!