बिस्तर से गिरी पांच माह की मासूम: उपचार के दौरान हुई मौत; घर में पसरा मातम, परिवार गहरे सदमे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महज 5 महीने की एक मासूम बच्ची की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। खेलते समय बिस्तर से गिरने के बाद बच्ची को गंभीर चोट आई थी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पांच दिनों तक उसका इलाज चला, लेकिन आखिरकार शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
करवट बदलते ही हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मासूम आयत घर में बिस्तर पर लेटी हुई थी। इसी दौरान उसने करवट बदली और अचानक नीचे गिर गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के समय उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी। जैसे ही बच्ची के गिरने का पता चला, घर में अफरा-तफरी मच गई। मां ने तुरंत पिता को सूचना दी और दोनों बच्ची को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे।
पांच दिनों तक चली जिंदगी की जंग
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की। करीब पांच दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार रात इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मजदूरी कर परिवार चलाते हैं पिता
बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता हम्माली का काम करते हैं और किराए के मकान में परिवार का गुजारा करते हैं। आयत के अलावा परिवार में अन्य बच्चे भी हैं। एक छोटे से हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं और घर का माहौल मातम में बदल गया।
पोस्टमार्टम को लेकर बना रहा असमंजस
घटना के बाद पोस्टमार्टम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं थी। परिजन मासूम का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने साफ किया कि बिना पोस्टमार्टम शव नहीं सौंपा जा सकता। इसके बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!