सेल्फी के कुछ मिनट बाद काल बनकर आया ट्रक: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को कुचला; महिला की मौत, बच्चे समेत 4 गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के एक श्रद्धालु परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। ओंकारेश्वर दर्शन के बाद सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम जा रहे परिवार ने इंदिरा सागर बांध के पास कुछ देर रुककर फोटो और सेल्फी ली। इसके कुछ ही मिनट बाद राखड़ (फ्लाई ऐश) से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक मासूम सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रक के नीचे घुसी कार, मची चीख-पुकार
हादसा इतना भीषण था कि टवेरा कार ट्रक के नीचे जा फंसी। कार में सवार सभी लोग अंदर ही फंस गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। कार चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकालना पड़ा।
बनारस से दर्शन के लिए आए थे 10 श्रद्धालु
पुलिस के अनुसार टवेरा कार में वाराणसी (बनारस) निवासी एक ही परिवार के 10 श्रद्धालु सवार थे। परिवार पहले उज्जैन में बाबा महाकाल और फिर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुका था। वहां से सभी सीहोर के कुबेरेश्वर धाम जा रहे थे।
रास्ते में इंदिरा सागर बांध का मनमोहक दृश्य देखकर परिवार कुछ देर के लिए रुका, फोटो और सेल्फी ली और फिर आगे बढ़ा। लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
महिला की इलाज के दौरान मौत
घायलों को पहले इंदिरा सागर बांध अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पुनासा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। गंभीर घायल एक महिला और एक मासूम बच्चे को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बच्चे का आईसीयू में उपचार जारी है।
ड्राइवर बोला- ब्रेक फेल हो गए थे
हादसे की सूचना मिलते ही नर्मदानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। शुरुआती पूछताछ में ट्रक चालक ने दुर्घटना के लिए ब्रेक फेल होने की बात कही है। पुलिस तकनीकी जांच सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!