आधी रात नशे में पत्रकार के घर पहुंचा युवक पत्नी से गाली-गलौज: परिवार को धमकाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

‘मामा टीआई हैं... अभी बुलाता हूं, काट डालूंगा’, बाहर से बदमाश बुलाने का भी आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र की कृष्णबाग कॉलोनी में देर रात कथित नशे में धुत युवकों द्वारा एक पत्रकार के परिवार को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात करीब 11.30 बजे लक्की, उसका भाई विवेक और उसकी पत्नी पत्रकार के घर पहुंचे और उसकी पत्नी से गाली-गलौज की। इसके बाद पत्रकार के घर पहुंचने पर आरोपियों ने छत पर चढ़कर उसके साथ हाथापाई की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के मुताबिक घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। आरोप है कि इसी दौरान लक्की अपने भाई और पत्नी के साथ उसके घर पहुंचा और पत्नी से पति का मोबाइल नंबर मांगने लगा। कुछ देर बाद जब पत्रकार घर पहुंचा तो विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि लक्की, उसका भाई विवेक, उसकी पत्नी और उनके साथ आए कुछ अन्य लोगों ने घर की छत पर पहुंचकर हाथापाई की। इस दौरान लक्की ने कथित तौर पर धमकी देते हुए कहा कि मेरे मामा टीआई हैं, अभी बुलाता हूं... तुम्हें काट डालूंगा और जान से मार दूंगा। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पत्रकार, उसकी पत्नी और छोटे बच्चे को उठवा लेने तक की धमकी दी।
रात में बाहर के लोगों को बुलाकर करते हैं हुड़दंग
पीड़ित परिवार का आरोप है कि लक्की, उसका भाई और उसकी पत्नी मूल रूप से बैतूल के रहने वाले हैं और कृष्णबाग कॉलोनी में किराए से रह रहे हैं। वे आए दिन शराब के नशे में देर रात घर की छत पर बाहरी लोगों को बुलाकर हुड़दंग करते हैं। पीड़ित ने आरोपी से जुड़ी एक कार का नंबर एमपी 48 एल 5383 भी पुलिस को बताया है।
मकान मालिक को जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई नहीं
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मकान मालिक सावन को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोप है कि मकान मालिक ने अगले दिन आकर मामले में बात करने की बात कही, लेकिन वह नहीं पहुंचे। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!