इस मंदिर में जल्द शुरू होगी भोजनशाला: इतने में मिलेगी पूरी थाली; श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सुविधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जल्द ही सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन सुविधा मिलने वाली है। जिला प्रशासन की पहल पर मंदिर परिसर के सामने स्थित मेघदूतम-कैफेटेरिया परिसर में भोजनशाला और कैंटीन का संचालन शुरू किया जाएगा।
इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही व्यवस्थाएं शुरू होने की संभावना है। कलेक्टर अदिति गर्ग के प्रयासों से शुरू हो रही इस सुविधा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को उचित दरों पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें मंदिर परिसर में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
60 रुपए में मिलेगी संपूर्ण भोजन थाली
भोजनशाला में श्रद्धालुओं के लिए मात्र 60 रुपए में पूर्ण भोजन थाली उपलब्ध होगी। थाली में सब्जी, दाल, चावल, चार रोटी, सलाद,पापड़, अचार, रायता शामिल रहेगा। इसके अलावा विशेष भोजन के रूप में कढ़ी-चावल 40 रुपए, दाल-चावल 40 रुपए, राजमा-चावल 40 रुपए की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा रोटी 5 रुपए प्रति नग, बटर रोटी 8 रुपए प्रति नग, पापड़ 5 रुपए, ग्रीन सलाद 20 रुपए में मिलेगा।
कैंटीन में चाय से लेकर लस्सी और शेक तक
भोजनालय परिसर में संचालित कैंटीन में श्रद्धालुओं को पेय पदार्थ भी रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे। इसमें चाय 10 रुपए, कॉफी 12 रुपए, लस्सी 20 रुपए, छाछ 10 रुपए, दही 20 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और विभिन्न प्रकार के शेक एमआरपी दरों पर उपलब्ध रहेंगे।
श्रद्धालुओं को मिलेगा बड़ा लाभ
पशुपतिनाथ मंदिर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भोजनशाला शुरू होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती दरों पर स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध होगा। प्रशासन का मानना है कि इससे मंदिर परिसर में सुविधाएं बेहतर होंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!