खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक: एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुनाफे के चक्कर में ट्रेवल्स संचालक सड़क पर लोगों की जान जोखिम में डालने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। यात्री बसों का इस्तेमाल पार्सल ढोने के लिए इस कदर किया जा रहा है कि कंडम बस सड़क पर हादसे का खतरा बन गई। चंदननगर क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय बस के अंदर से लेकर छत तक पार्सल ठूंस दिए गए।
वजन बढ़ने से बस एक तरफ झुककर चल रही थी। अन्नपूर्णा एसीपी शिवेंदु जोशी की नजर पड़ी तो उन्होंने वीडियो बनाकर बस रुकवाई। फिर चंदननगर और यातायात पुलिस को सूचना दी। इसके बाद यातायात पुलिस ने बस जब्त कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
अन्नपूर्णा एसीपी शिवेंदु जोशी के अनुसार, विशाल ट्रेवल्स की नेशनल परमिट बस क्रमांक एमपी 44 जेडई 7773 धार की ओर से इंदौर आ रही थी। बस में यात्री तो नहीं थे, लेकिन उसे पार्सल ढोने वाले ट्रक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था।
बस के अंदर और छत पर क्षमता से अधिक पार्सल भरे हुए थे। हालत यह थी कि अतिरिक्त वजन के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर एक तरफ झुककर चल रही थी। बस का बिगड़ा संतुलन दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन गया था।
एसीपी शिवेंदु जोशी ने सड़क पर बस की हालत देखी तो उसका वीडियो बनाया। इसके बाद बस रुकवाकर चंदननगर थाना पुलिस और यातायात पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बस जब्त कर चंदननगर थाने पर खड़ी कराई गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यातायात जोन-1 के निरीक्षक सैयद काजिम हुसैन रिजवी चंदननगर थाने पहुंचे। उन्होंने बस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अधिकतम चालानी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ पर की जा रही सख्ती
यातायात पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। क्षमता से अधिक सामान लादकर चलने वाले वाहनों का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे वाहन सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार

गोवंश से भरी पिकअप ने मंडी में चार लोगों को कुचला:महिला के ऊपर से निकले पहिए; भागते समय बिजली के खंभे से टकराई

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!