भक्त की अनोखी भक्ति: भगवान को चढ़ाए दुनिया के सबसे महंगे आम; 12 साल से निभा रहे अनूठी परंपरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार में एक बार फिर अनोखी भेंट अर्पित की गई। जबलपुर के महाकाल हाइब्रिड फार्म के संचालक संकल्प सिंह परिहार और उनकी पत्नी रानी सिंह परिहार ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल को दुनिया की 8 दुर्लभ और प्रीमियम किस्मों के आम भोग स्वरूप अर्पित किए।
बगीचे के श्रेष्ठ फलों का भोग बाबा को लगाया जाता है
रानी सिंह परिहार ने बताया कि वर्ष 2014 से वे हर श्रावण मास में अपने फार्म की पहली उपज बाबा महाकाल को समर्पित करते आ रहे हैं। उनका मानना है कि 12 एकड़ में फैले उनके महाकाल हाइब्रिड फार्म की सफलता भगवान महाकाल के आशीर्वाद से मिली है, इसलिए हर वर्ष सबसे पहले बगीचे के श्रेष्ठ फलों का भोग बाबा को लगाया जाता है।
मियाज़ाकी भी रहा भोग में शामिल
इस वर्ष करीब 5 किलोग्राम वजन के आठ अलग-अलग प्रीमियम किस्मों के आम अर्पित किए गए। इनमें सबसे अधिक आकर्षण जापान की मियाज़ाकी (Miyazaki) किस्म का आम रहा, जिसे दुनिया के सबसे महंगे आमों में गिना जाता है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की R2E2, अमेरिका, मलेशिया और भारत की मल्लिका समेत अन्य दुर्लभ वैरायटी भी भोग में शामिल थीं।
महाकाल की कृपा से ही हर वर्ष अच्छी उपज प्राप्त होती है
दंपती ने बताया कि उनके लिए यह केवल फल अर्पित करने की परंपरा नहीं, बल्कि गहरी आस्था का विषय है। उनका विश्वास है कि उनके फार्म के वास्तविक स्वामी स्वयं बाबा महाकाल हैं और उनकी कृपा से ही हर वर्ष अच्छी उपज प्राप्त होती है।
विश्वभर में प्रसिद्ध है मियाज़ाकी
गौरतलब है कि मियाज़ाकी आम, जिसे जापान में 'ताइयो-नो-टोमागो' के नाम से भी जाना जाता है, अपने गहरे लाल रंग, मिठास और पोषक गुणों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसमें प्राकृतिक शर्करा, एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है, जिससे यह दुनिया के सबसे चर्चित प्रीमियम आमों में शामिल है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!