जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला: घर के सामने कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

बेसबॉल के डंडे से सिर पर किया वार, पत्नी-बेटे से भी मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र में घर के सामने कचरा फेंकने की बात को लेकर हुए विवाद में जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने गाली-गलौज की।
विरोध करने पर महिला के दोनों बेटों ने कर्मचारी से मारपीट की और एक आरोपी ने बेसबॉल के डंडे से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार फरियादी अनिल माने निवासी एरोड्रम क्षेत्र ने पत्नी संगीता और बेटे रामकुमार के साथ थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि कल सुबह करीब 6 बजे वह घर में थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली आशा गायकवाड़ उनके घर के सामने कचरा फेंकने लगी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी महिला गाली-गलौज करने लगी।
इसी दौरान आशा का बड़ा बेटा संदीप व छोटा बेटा जगदीश भी आ गए और मारपीट की। आरोप है कि जगदीश ने पास में पड़े बेसबॉल के डंडे से अनिल के सिर पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा और अनिल जमीन पर गिर गए।
अनिल के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे रामकुमार, पत्नी संगीता और परिवार की एक अन्य सदस्य के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही धमकी भी दी कि यदि उनसे उलझे तो किसी दिन जान से खत्म कर देंगे। घटना के बाद अनिल को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार और मेडिकल कराने के बाद उन्होंने एरोड्रम थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आशा, संदीप और जगदीश गायकवाड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!