चोरी करने नेता के घर घुसा बदमाश: भागते समय टूटा पाइप; कार पर गिरा बदमाश, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
शहर के अंबाबाड़ी क्षेत्र में भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी के घर चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब भागते वक्त बदमाश हादसे का शिकार हो गया। छत से उतरते समय जिस पाइप के सहारे वह नीचे आ रहा था, वह टूट गया और बदमाश सीधे नीचे खड़ी कार पर जा गिरा। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, आरोपी फरार हो गया।
छत के रास्ते से घुसा था बदमाश
घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि घटना के समय उनका परिवार घर के पिछले हिस्से में सो रहा था। इसी दौरान बदमाश छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और कमरों में रखी अलमारियों को खंगालने लगा।
चोरी में सामान नहीं मिली तो भागने लगा
बताया जा रहा है कि घर में कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर बदमाश खिड़की के रास्ते बाहर निकलने लगा। जैसे ही उसने पाइप के सहारे नीचे उतरने की कोशिश की, पाइप टूट गया और वह सीधे नीचे खड़ी कार की छत पर जा गिरा। हादसे में कार की विंडशील्ड और अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बावजूद आरोपी उठकर मौके से भाग निकला।
कुछ देर बाद दूसरे मकान में भी घुसने पहुंचा
पंकज जोशी के अनुसार, घटना के करीब 15 से 20 मिनट बाद वही बदमाश दोबारा इलाके में लौटा और पीछे स्थित एक अन्य मकान में घुसने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी करीब आधे घंटे तक कॉलोनी में घूमता रहा, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसे इलाके की पूरी जानकारी थी और वह स्थानीय हो सकता है।
सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!