दो प्लॉट जोड़कर बना दी कमर्शियल बिल्डिंग: बिल्डर लक्की शर्मा का खेल; बिना अनुमति कर रहा निर्माण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बिल्डरों ने जमीनों पर कब्जे और अवैध निर्माण का इतिहास रच डाला है। जिसे देखो वो अवैध निर्माण कर अपनी तिजोरी भरने में लगा है। ताजा मामला बिल्डर लक्की शर्मा का है, जिसने आलोक नगर में कॉर्नर पर नियम विरुद्ध दो प्लॉटों का संयुक्तीकरण करके कमर्शियल कॉम्प्लेक्स खड़ा कर डाला है। यही नहीं, उसने तय जी+2 के स्थान पर जी+3 का निर्माण कर लिया है और वो भी बिना अनुमति के।
सूत्रों ने बताया कि लक्की शर्मा ने न तो कोई एमओएस छोड़ा है और न अन्य नियमों का पालन किया है। जो कॉम्प्लेक्स बनाया है, उसमें ग्राउंड कवरेज भी नहीं है और शुद्ध हवा-पानी आने के इंतजाम भी नहीं हैं। स्थिति यह है कि कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे और बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है, जिससे न केवल आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है, बल्कि इस मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन रही है।
नियम-कायदों को बेचकर अपनी तिजोरी भर ली
बिल्डर लक्की शर्मा ने नीचे दुकानें बनाई हैं और ऊपर ऑफिस बना लिए हैं और बेच दिए हैं। इस तरह क्षेत्र की शांति, ट्रैफिक और नियम-कायदों को बेचकर अपनी तिजोरी भर ली है। लक्की ने केवल यहीं खेल किया है, ऐसा नहीं है। पास में एक अन्य बिल्डिंग भी उसने बनाई है, जिसमें भी न एमओएस छोड़ा है और न अन्य नियमों का पालन किया है।
यहां भी दुकानें बनी हैं, जिनमें एक दुकान येवले की चाय की दुकान है, जिस पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रहती है, जिनके वाहनों के कारण रहवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लक्की की एक और बिल्डिंग जिसमें जेएमबी यानी जैन मिठाई भंडार की दुकान चल रही है, वहां भी यही हाल हैं। उसने इन अवैध निर्माणों में प्रकोष्ठ भी बना डाले हैं, जबकि इसकी कोई अनुमति नहीं है। कोई पार्किंग की जगह नहीं है। नतीजा ये कि लोग परेशान हैं।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!