फार्म हाउस पर नशे और रसूख का कॉकटेल: पुलिस रेड में अवैध लोडेड पिस्टल जब्त भारी मात्रा में अवैध शराब भी बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहरी से लगे देहात के फार्म हाउस अय्याशी के अड्डे बन गए हैं। शराब-कबाब और रंगीन हो रही रातों के मामले आए दिन सामने आते हैं। इसका खुलासा पिछले दिनों मानपुर थाना क्षेत्र में आईएएस के फार्म हाउस पर पकड़े गए जुएं के बड़े अड्डे, बडग़ोंदा थाना क्षेत्र में नशा पार्टी और परसों इसी क्षेत्र में ग्राम कैलोद के एक रिसोर्ट की पार्टी से हुआ है।
कल रात खुड़ैल थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारा तो शराब, नशा और रसूख का कॉकटेल सामने आया। पुलिस ने दिल्ली के युवक को अवैध लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा। शराब की बोतलें और दिल्ली में रजिस्टर्ड स्कॉर्पियो जब्त हुई। खास बात यह पुलिस ने इंदौर निवासी फार्म हाउस मालकिन को भी आरोपी बनाया है।
जानकारी के मुताबिक खुडै़ल पुलिस को देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी ग्राम गढ़ी स्थित अनुभूति फार्म हाउस पर बिना अनुमति पार्टी हो रही है। जानकारी स्थानीय पुलिस या प्रशासन को नहीं दी गई है। बाहरी लोगों की एंट्री है। देर रात तक जश्न चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दबिश दी। सूरजभानसिंह राघव राजपूत निवासी दिल्ली शराब पीते पकड़ाया। तलाशी में उससे अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी से स्कॉर्पियो (डीएल4सी बीडी 3562) और शराब की बोतलें भी जब्त की गईं।
हथियार की बरामदगी ने मामले को ज्यादा गंभीर बना दिया है, क्योंकि मामला केवल बिना अनुमति पार्टी का नहीं होकर आम्र्स एक्ट और आबकारी उल्लंघन का है। आरोपी बहुत ज्यादा नशे में था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और मेडिकल कराया।
पूछताछ में सामने आया अनुभूति फार्म हाउस की मालकिन अर्चना सिंह निवासी निपानिया हैं। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। उसने फार्म में ठहरे आरोपी सुरजभान की सूचना थाने में नहीं दी थी। पुलिस ने दोनों पर आर्म्स, आबकारी एक्ट और शासन के आदेश का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।
कराई जाती थी रातें रंगीन
सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि फार्म हाउस पर आए दिन पार्टियां होती थी। डबल चौकी के आगे खुड़ैल थाना क्षेत्र में है, जो ग्राम गढ़ी का सुनसान इलाका है। पार्टियों में नशे और अय्याशी का काकटेल जमकर चलता था।
बताते हैं सूरजभान सिंह काफी समय से वहां ठहरा था, लेकिन उसके ठहरने की जानकारी थाने पर नहीं दी गई। पुलिस को मौके से कोई विजिटर रजिस्टर भी नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी कैमरों से पूर्व में हुई पार्टियों और आने-जाने वाले लोगों का पता लगा रही है।
जांच में यह एंगल भी सामने आया है कि फार्म हाउस उपलब्ध कराने के बदले अर्चना सिंह को मोटी रकम दी गई थी। मामले को ठंडे बस्ते में नहीं डालते हुए जांच सही दिशा में की गई तो आने वाले दिनों में और भी बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
यहां बिना सूचना के ठहरे थे लोग
उल्लेखनीय है बडगोंदा पुलिस ने पिछले दिनों आशापुर क्षेत्र के पातालपानी रोड स्थित एक फार्म हाउस पर अवैध पार्टी में दबिश दी थी। अय्याशी के इस अड्डे को किराए पर लेकर संचालित करने वाले अमन पटेल की तलाश अभी भी जारी है। कल फिर बैरछा रोड स्थित ग्राम कैलोद के रेनबो रिसोर्ट पर दबिश दी तो दंग रह गई।
वहां रिसोर्ट पर आने व ठहरने वाले लोगो की जानकारी थाने पर नहीं दी गई थी न विजिटर रजिस्टर में आने-जाने वालों की पूरी एंट्री थी। इसके चलते पुलिस ने रिसोर्ट संचालक पर केस दर्ज कर लिया। संचालक कोई सुमित बताया जा रहा है। टीआई प्रकाश वास्केल के अनुसार आज संचालक के आने पर पता चलेगा रिसोर्ट किसका है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!