कार ने बाइक को मारी टक्कर: दंपती और दो बच्चियां घायल; स्पीड ब्रेकर हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात करीब 11 बजे एक कार ने बाइक सवार दंपति और उनकी दो बच्चियों को टक्कर मार दी।
चालक की तलाश शुरू
हादसे में चारों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
तेज टक्कर से सड़क पर उछलकर गिर पड़ा परिवार
विजयनगर थाना पुलिस के अनुसार, सत्य साईं चौराहे से गोल्डन गेट की ओर जा रही कार (MP 04 EC 2551) ने टॉप एंड टाउन के पास बाइक सवार सचिन शर्मा को टक्कर मार दी। उस समय सचिन अपनी पत्नी सपना शर्मा और दो बच्चियों के साथ बाइक पर थे।
आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार
टक्कर इतनी तेज थी कि पूरा परिवार सड़क पर उछलकर गिर पड़ा। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घायलों की स्थिति
घायल सपना शर्मा एक ब्लाइंड स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि सचिन शर्मा ऑटो पार्ट्स की दुकान पर कार्यरत हैं। सभी का इलाज जारी है।
स्पीड ब्रेकर बना जानलेवा
इधर, सिमरोल क्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मंडला निवासी रामकली (पत्नी जावर) बाइक से लिफ्ट लेकर सिमरोल की ओर जा रही थी।
बाइक का संतुलन बिगड़ गया
इसी दौरान अचानक आए स्पीड ब्रेकर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें पहले ट्रामा सेंटर और बाद में एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!