प्रदेशभर में कल से ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान: प्रदेश को नशामुक्त बनाने डीजीपी ने दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रदेश को नशामुक्त बनाने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने सोमवार को भोपाल पुलिस मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जोनल एडीजी/आईजी, पुलिस कमिश्नर इंदौर-भोपाल, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ नारकोटिक्स मामलों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया। यह अभियान केंद्रीय गृहमंत्री के विजन के अनुरूप होगा। इसमें मादक पदार्थों के पूर्ण उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य पुलिस इस दिशा में व्यापक रणनीति पर काम कर रही है।
ड्रग्स नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के निर्देश- डीजीपी ने निर्देश दिए कि एमडी जैसे केमिकल ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क स्रोत, सप्लाई चेन और सरगना तक पहुंचकर उसे खत्म करना जरूरी है।
पुलिस को निर्देश दिए गए कि ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली ड्रग्स सप्लाई पर सख्त निगरानी रखी जाए। इसके लिए सभी जिलों में तकनीकी और साइबर सेल को सक्रिय करने को कहा गया है।
एनसीओआरडी के जरिये समन्वय बढ़ेगा
हर जिले में नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की बैठक नियमित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित जिलों को पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस नशे के खिलाफ दो स्तर पर काम करेगी-एक ओर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, दूसरी ओर समाज में जागरूकता बढ़ाना। स्कूल-कॉलेजों में अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाएगा।
फास्ट ट्रैक में होंगे मामले
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों का जल्द निपटारा करने और फास्ट ट्रैक ट्रायल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को कानून के प्रावधानों पर विशेष प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई है।
6 अप्रैल तक बनेगा एक्शन प्लान
डीजीपी ने सभी जिलों को 6 अप्रैल 2026 तक ड्रग्स नियंत्रण के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें पिछले 10 साल के अपराधियों का डेटा, हॉटस्पॉट की पहचान और कार्रवाई की रणनीति शामिल होगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!