फायरिंग रेंज से भटका बम सड़क पर आ गिरा: तेज विस्फोट; दो गंभीर घायल, रिहायशी इलाके में दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महू-पीथमपुर मार्ग स्थित चिनार कॉलोनी के पास आज एक बम धमाका हुआ। ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सुरक्षा इंतजामों की बड़ी नाकामी का विस्फोट है। सेना की फायरिंग रेंज से निकला बम रिहायशी इलाके की सड़क पर आ गिरा और कुछ ही पलों में जोरदार धमाके के साथ फट पड़ा। नतीजा ये रहा कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे से लोगों के मन में गुस्सा व डर घर कर गया।
जानकारी के अनुसार बम सेना की फायरिंग रेंज से छिंटककर कॉलोनी के मार्ग पर आ गिरा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चिनार कॉलोनी के पास सड़क पर अचानक एक संदिग्ध वस्तु गिरी थी। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसमें तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों की पहचान और स्थिति को लेकर पुलिस द्वारा विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना पर किशनगंज पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया।
सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। रहवासियों का कहना है कि अगर यह धमाका भीड़भाड़ वाले समय में होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। प्रशासन और सेना दोनों इस बात की जांच कर रहे हैं कि बम फायरिंग रेंज से बाहर कैसे पहुंचा और सुरक्षा में कहां चूक हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!