खबर
Top News

नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी: 40 से ज्यादा यात्री थे सवार; लापता लोगों की तलाश जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी

खुलासा फर्स्ट, बीड।
महाराष्ट्र के बीड जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। माजलगांव तालुका के पुरुषोत्तमपुरी तीर्थ क्षेत्र में गोदावरी नदी पार कर रही श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई। नाव में करीब 40 से 50 श्रद्धालु सवार थे। हादसे के बाद नदी में अफरा-तफरी मच गई।

अधिक मास यात्रा के दौरान हुआ हादसा
राहत की बात यह रही कि अधिकांश यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चे सहित दो लोगों के लापता होने की सूचना है। अधिक मास के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरी स्थित भगवान पुरुषोत्तम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

इसी दौरान श्रद्धालुओं को लेकर जा रही नाव गोदावरी नदी के बीच अचानक असंतुलित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव में उसकी क्षमता से कहीं अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई थी।

नदी में मची चीख-पुकार
नाव पलटते ही श्रद्धालु नदी में गिर गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू टीमों ने कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद तीर्थ क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाव संचालक क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठा रहे थे। इसके अलावा नाव में लाइफ जैकेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।

देश का अनोखा पुरुषोत्तम मंदिर
पुरुषोत्तमपुरी स्थित भगवान पुरुषोत्तम का मंदिर देश का एकमात्र ऐसा मंदिर माना जाता है जो भगवान विष्णु के पुरुषोत्तम स्वरूप को समर्पित है। अधिक मास के दौरान यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

दो लोगों की तलाश जारी
प्रशासन ने बताया कि लापता श्रद्धालुओं की तलाश के लिए गोताखोरों और बचाव दलों को लगाया गया है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार
Top News

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

5 minutes ago
इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

9 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

13 minutes ago
कांग्रेस हुई हमलावर
Top News

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

17 minutes ago
ढाई साल की वान्या ने किया कमाल
Top News

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

about 1 hour ago
पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
Top News

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

about 1 hour ago
50 हुई मौत, 25 नहीं
Top News

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

about 1 hour ago
सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात
Top News

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

about 2 hours ago
दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात
Top News

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

about 2 hours ago
मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज
Top News

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

about 2 hours ago
ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Top News

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

about 2 hours ago
लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत
Top News

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

about 2 hours ago
जमीन विवाद
Top News

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

about 2 hours ago
जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला
Top News

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज

about 2 hours ago
क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी
Top News

क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा फर्जी सिम एक्टिवेशन का खिलाड़ी:मोबाइल दुकान का संचालक है आरोपी; ग्राहकों के दस्तावेजों का करता था दुरुपयोग

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:215 लीटर कच्ची शराब और 3300 किलो महुआ लहान जब्त; लाखों का माल पकड़ा

about 2 hours ago
खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए
Top News

खाता दीपक का, सिम गौरव की और खाते में डलते रहे ठगी के रुपए:तमिलनाडु से बिहार तक 14 राज्यों की साइबर ठगी से कनेक्शन

about 2 hours ago
जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब
Top News

जवाबदेही मर चुकी, तभी जिंदा है जहरीली शराब:20 रुपए सस्ती शराब; 22 जिंदगियों की कीमत पर

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बाइक की पिछली सीट पर फन फैलाए बैठी थी नागिन; पीछे मुड़कर देखा तो उड़े होश, कराया रेस्क्यू

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!