प्रियंका रानी की आंखों पर सेटिंग की पट्टी: शराब दुकान पर गुमटी विवाद में हुए गोलीकांड का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

गुमटियों, ब्लैकरों और ढाबों पर बिक रही अवैध शराब
राजेंद्र नगर पुलिस की मामूली कार्रवाई भी संदेह के घेरे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चोइथराम शराब दुकान पर हुए गोलीकांड ने आबकारी विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आबकारी विभाग वृत्त बाल्दा की सर्कल इंस्पेक्टर प्रियंका रानी चौरसिया की भूमिका और कार्यशैली चर्चा का विषय बन गई है।
उनके सर्कल में लंबे समय से अवैध गुमटियों, ब्लैकरों और ढाबों पर खुलेआम शराब बिक रही हैं, बावजूद आंखों पर पट्टी बांधकर गांधारी के समान सब होने दे रही हैं। कभी प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
नतीजा यह रहा चोइथराम शराब दुकान के बाहर गुमटी चलाने का छोटा सा विवाद खूनी संघर्ष और फायरिंग तक पहुंच गया।
सूत्रों के अनुसार गुमटियों, ढाबों और ब्लैक में शराब बेचने वालों के खिलाफ सर्कल इंस्पेक्टर चौरसिया का कार्रवाई नहीं करना संदेह पैदा करता है या कहें उनका ऐसे लोगों को संरक्षण हैं।
27 मई की रात चोइथराम शराब दुकान के बाहर अवैध अहाते और गुमटियों के संचालन को लेकर लाइसेंसी ठेकेदार सिद्धार्थ जायसवाल, भाजपा विधायक मधु वर्मा के पट्ठे भानुप्रतापसिंह सिसोदिया और किशोर जायसवाल में विवाद हो गया था।
ठेकेदार के सुरक्षाकर्मी ने गोलियां चलाई थी। जवाब में भानू और किशोर के गुंडों ने भी तड़ातड़ फायरिंग की थी। मामला मीडिया में सुर्खी बना तो गोली चलने से इनकार करने वाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
हालांकि, कार्रवाई की बात करें तो पुलिस ने ठेकेदार और विधायक से जुड़ा मामला होने के चलते एक भी बदमाश को चिन्हित नहीं किया।
गोली चलाने वाले ठेकेदार के गार्ड का पता होने के बाद भी अज्ञात पर केस दर्ज किया। हालांकि, बदमाशों किशोर मराठा, गजेंद्र, जितेंद्र सिंह सहित गार्ड अन्नू पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
जब खुलासा फर्स्ट ने वृत्त बाल्दा की इस शराब दुकान के बाहर संचालित अवैध गुमटियों के साथ अन्य ढाबों और होटलों की जानकारी जुटाई तो खुलासा हुआ उनमें अवैध रूप से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। दुकान के आसपास भी दर्जनों गुमटियों पर खाने और नमकीन के नाम पर ये काम चल रहा है।
शराब दुकान के बाहर ग्राहकों से एंट्री के लिए टेबल-कुर्सी लगाकर अवैध अहाते चलाए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं बाल्दा सर्कल की प्रभारी एसआई प्रियंका रानी चौरसिया हैं।
उनका या तो इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है या अनदेखी का कारण कुछ और हैं जिसे आम भाषा में सेटिंग कहा जाता है।
अधिकार सीमित, जारी रहेगी कार्रवाई
पिछले साल करीब 9000 केस बनाए। इस बार 1 अप्रैल से अब तक करीब 1000 कार्रवाई की है, जिनमें से 600 केस अवैध शराब पीने और पिलाने वालों पर दर्ज किए हैं।
हां, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता जिन ढाबा, होटल या बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई की जाती है, वे एक-दो दिन बाद पुन: उसी काम में लग जाते हैं।
विभाग आबकारी अधिनियम के तहत ही कार्रवाई कर सकता है। अधिकार सीमित हैं फिर भी सभी वृत्तों में कार्रवाई जारी है और रहेगी। -मनोज अग्रवाल, डिप्टी कंट्रोलर, आबकारी
30 से ज्यादा कार्रवाई की है
पलासिया वृत्त की प्रभारी हूं। मई में बाल्दा वृत्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है तब से 30 से ज्यादा कार्रवाई की है। आगे भी जारी रहेगी।-प्रियंका रानी चौरसिया, वृत्त इंस्पेक्टर पलासिया और बाल्दा
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!