लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर: पीसीसी अध्यक्ष ने मंच से बुलाकर भाजपा प्रत्याशी को लगाया गले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान जहां चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, वहीं रविवार को लोकतांत्रिक मर्यादा और राजनीतिक सौहार्द की एक तस्वीर चर्चा का केंद्र बन गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी दतिया में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का काफिला वहां से गुजर रहा था।
पटवारी ने मंच से ही उन्हें रुकने का आग्रह किया। इसके बाद आशुतोष तिवारी मंच के पास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले मिलकर संक्षिप्त बातचीत की।
इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया। यह दृश्य देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी तस्वीरें
यह पहला मौका नहीं है जब जीतू पटवारी और भाजपा नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण तस्वीर सामने आई हो। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य नेताओं के साथ ट्रेन में चाय पर चर्चा करते हुए उनकी तस्वीर काफी चर्चित रही थी।
राजनीतिक मतभेद, लेकिन व्यक्तिगत सम्मान बरकरार
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और एक-दूसरे पर लगातार राजनीतिक हमले भी कर रहे हैं। इसके बावजूद मंच पर दोनों नेताओं का एक-दूसरे का सम्मान करना लोकतांत्रिक परंपराओं की मिसाल माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत संबंध और राजनीतिक शिष्टाचार लोकतंत्र की स्वस्थ संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वहीं कुछ लोग इस मुलाकात को चुनावी रणनीति के नजरिए से भी देख रहे हैं।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि विचारों की लड़ाई अलग हो सकती है, लेकिन लोकतंत्र में संवाद, सम्मान और सौहार्द की परंपरा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!