64 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर: लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में पंडित नेहरू को पीछे छोड़ेंगे नरेंद्र मोदी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को एक नया राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिन पूरे कर लेंगे और इस मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही 64 साल पुराना रिकॉर्ड टूट जाएगा।
नेहरू ने पहले आम चुनाव के बाद 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,398 दिनों तक देश का नेतृत्व किया था। अब मोदी इस रिकॉर्ड को पार कर जाएंगे।
मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर वे लगातार तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री हैं। इसी आधार पर उनके लगातार निर्वाचित कार्यकाल की गणना की जाती है।
लगातार सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री रहने वाले शीर्ष तीन नेता
लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल के आधार पर सूची में पहले स्थान पर अब नरेंद्र मोदी पहुंच जाएंगे। दूसरे स्थान पर जवाहरलाल नेहरू और तीसरे स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हैं। नरेंद्र मोदी – 4,399 दिन (10 जून 2026 तक) जवाहरलाल नेहरू – 4,398 दिन मनमोहन सिंह – 3,656 दिन।
नेहरू का कुल कार्यकाल अभी भी सबसे लंबा
हालांकि लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के मामले में मोदी नया रिकॉर्ड बनाएंगे, लेकिन कुल कार्यकाल के मामले में नेहरू अब भी सबसे आगे हैं। नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री रहे। उनका कुल कार्यकाल 6,131 दिनों का रहा। मोदी का वर्तमान कार्यकाल अभी इससे काफी कम है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि मोदी को नेहरू के कुल कार्यकाल का रिकॉर्ड भी तोड़ना है, तो उन्हें 2029 के लोकसभा चुनाव के बाद भी प्रधानमंत्री बने रहना होगा।
लगातार तीन चुनाव जीतकर सत्ता में
मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव जीते हैं। लगातार तीन चुनावों में जनादेश मिलने के कारण उनका कार्यकाल भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विश्लेषकों के अनुसार केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिए गए फैसलों ने भाजपा को लगातार जनसमर्थन दिलाने में भूमिका निभाई है।
10 जून को मोदी का 4,399वां दिन पूरा होने के साथ ही भारतीय राजनीति में लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
संबंधित समाचार

मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में:रात में बढ़ी ठंड; कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है

शहर में जलसंकट गहराया:सूखे तालाब, महंगे टैंकर और बूंद-बूंद के लिए जूझती बस्तियां; कहीं तालाब सूखे, कहीं नलों में पानी नहीं

एक सप्ताह पहले पति और ढाई साल के बेटे को छोड़कर आई थी महिला:आठवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत; बॉयफ्रेंड हिरासत में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस:गिरफ्तारी से 15 घंटे पहले हथियारों के साथ इंस्टा स्टोरी; इस शहर से पकड़ा गया आरोपी, कारतूस की माला, पिस्टल और बंदूक वाले वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में

मूंछों वाले नवजात का वीडियो वायरल:जन्म लेते ही ‘अंकल’ दिखने लगा बच्चा; सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!