नाईजीरियन महिला तस्कर की निशानदेही पर मुंबई पहुंची 6 सदस्यीय टीम: डीलर की तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

वॉट्सएप कॉलिंग से डीलर-सप्लायर से संपर्क करती थी आरोपी
सीडीआर में खास सुराग नहीं, डिजिटल कड़ियों से नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर पुलिस द्वारा 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार की गई नाईजीरियन महिला से पूछताछ के बाद अब जांच की दिशा मुंबई तक पहुंच गई है। पुलिस ने महिला एसआई के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम मुंबई भेजी है। टीम आरोपी महिला की निशानदेही पर उन संभावित ठिकानों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है, जिनसे उसका नशे के कारोबार को लेकर संबंध रहा है।
टीआई तिलक करोले के मुताबिक पूछताछ में महिला तस्कर से कई अहम जानकारियां मिली हैं। इन जानकारियों के आधार पर टीम मुंबई में संबंधित लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का फोकस यह पता लगाने पर है कि महिला कोकीन की खेप कहां से लेकर आई थी और इंदौर में इसे किसे सौंपने वाली थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाई है। हालांकि, सीडीआर की जांच में फिलहाल कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों से संपर्क करती थी। महिला सामान्य मोबाइल कॉल के बजाय वॉट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से डीलर, सप्लायर और पैडलरों से संपर्क करती थी। ऐसे में केवल सीडीआर के आधार पर नेटवर्क तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
अब पुलिस उसके मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस टीम मुंबई में महिला के रहने के ठिकाने और उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही हैं।
उसकी बहन से भी पूछताछ की जा सकती है। हालांकि, पूछताछ में आरोपी ने अब तक तस्करी में बहन की भूमिका नहीं बताई है। वही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नाईजीरियन महिला इंदौर में कोकीन की खेप किस पैडलर या खरीदार तक पहुंचाने आई थी।
30 लाख की कोकीन के साथ हुई थी गिरफ्तारी
उल्लेखनीय है कि चंदन नगर पुलिस ने आईटी पार्क सिंहासा क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूम रही नाईजीरियन महिला इम्यूनल जॉय को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके बैग से 57.18 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 29 लाख रुपए बताई गई।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि महिला 14 अगस्त को नाईजीरिया से भारत आई थी और बिजनेस वीजा पर मुंबई में रह रही थी। पुलिस अब उसके मुंबई कनेक्शन की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!