हवा में फैक्ट्री, कागजों में लोन: फर्जी इंजीनियरिंग फर्म के जरिये बैंक से 2.56 करोड़ की ठगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

साल के पहले दिन ही जालसाजों पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केनरा बैंक के साथ करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपए की सुनियोजित धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खास बात यह कि शिकायत जांच के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने साल के पहले दिन ही इस घोटाले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोन पास कराने वाले आरोपियों पर केस दर्ज किया है। जांच में खुलासा हुआ कि जिस इंजीनियरिंग यूनिट के नाम पर बैंक से लोन लिया गया वह कागजों के सिवा कहीं अस्तित्व में ही नहीं थी।
ईओडब्ल्यू एसपी रामेश्वर सिंह यादव के मुताबिक मेसर्स लक्ष्य इक्विपमेंट एंड इंजीनियरिंग की प्रोपराइटर नेहा तांबी और उनके पति मनीष तांबी ने अक्टूबर 2020 में पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में शीट मेटल यूनिट बताकर केनरा बैंक, नौलखा शाखा से 1.70 करोड़ रुपए की ओसीसी लिमिट स्वीकृत कराई।
शिकायत जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस ओल्ड पलासिया स्थित फ्लैट को बैंक के सामने कोलेटरल सिक्योरिटी बताया गया, वह साल 2007 में ही बिक चुका था। इसके बावजूद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसे बैंक रिकॉर्ड में गिरवी दिखाया गया और उसी आधार पर लोन पास करा लिया गया।
लोन प्रक्रिया के दौरान तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार ने यूनिट का निरीक्षण कर उसे चालू और संपत्ति को विवादरहित बताया, लेकिन ईओडब्ल्यू जांच में यह रिपोर्ट पूरी तरह झूठी पाई गई। पड़ताल में ये भी खुलासा हुआ कि जिस औद्योगिक इकाई के संचालन का दावा किया गया वह कभी थी ही नहीं।
लोन का पैसा घुमाया, दूसरी फर्म में डाला
ईओडब्ल्यू जांच में यह भी सामने आया कि बैंक से मिली रकम का इस्तेमाल घोषित उद्देश्य के लिए नहीं किया गया। लोन की राशि मनीष तांबी की डायरेक्टरी वाली दूसरी फर्म में ट्रांसफर कर दी गई, जो स्पष्ट रूप से डायवर्जन और वित्तीय धोखाधड़ी का मामला है।
एसपी रामेश्वर सिंह के अनुसार मामले में नेहा तांबी, मनीष तांबी, तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार समेत चार आरोपियों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। अन्य जिम्मेदारों और संभावित मिलीभगत की भी गहराई से जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

खतरनाक ड्राइविंग पर सख्ती:इतने वाहन चालकों पर FIR; अब लाइसेंस भी होंगे सस्पेंड, ड्रोन से भी निगरानी

जनसुनवाई में युवक ने खुद पर डाला केरोसिन:आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; सुरक्षाकर्मियों ने बचाया

यहां कमर्शियल गतिविधियों पर रोक की मांग:सीएस, कलेक्टर और निगमायुक्त को ‘डिमांड ऑफ जस्टिस’ नोटिस

हादसे दर हादसे, मौत दर मौत:कार्रवाई का पैटर्न वही; हर बार छोटे अफसर सस्पेंड, लेकिन नहीं चेत रही सरकार

कलेक्टर की चेतावनी… जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई पर होगी कार्रवाई:टीएल बैठक के बाद चार अधिकारी-कर्मचारी नपे; वेतन कटौती और निलंबन के आदेश

सीएम के विदेश से लौटते ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के आसार:जहरीली शराब कांड में बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान:विधायक के रिश्तेदार को मिल रहा 30 लाख रुपए सालाना किराया

देखिए वीडियो:सड़कों पर उतरे इंटर्न डॉक्टर: लाठीचार्ज के विरोध में OPD-OT का बहिष्कार; स्टाइपेंड से बढ़ाने की मांग, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी जारी

बिना परमिट चल रही बस और स्कूल वैन जब्त:70 हजार का जुर्माना वसूला

70 साल पुराना इमली का पेड़ कार पर गिरा:डिप्टी कलेक्टर की मां की हुई मौत; 6 दिन पहले चेताया, फिर भी नहीं जागा निगम

दूषित पानी कांड:जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग पर सुनवाई टली; अब इस दिन होगी इंटरविनर ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई

कोर्ट से फरार हुआ आरोपी:सरेंडर करने पहुंचा था; जमानत खारिज होते ही संतरी-पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागा

जहरीली शराब कांड पर पटवारी का सीएम को पत्र:बोले- ‘मौत के बाद तबादला कार्रवाई नहीं; निलंबन न्याय नहीं और सरकारी बयान जवाबदेही नहीं’

भारत में अस्वीकार्य सर तन से जुदा:इलाहाबाद हाई कोर्ट की ऐतिहासिक टिप्पणी

सरकारी अस्पतालों में आज ओपीडी बंद:रातभर सड़क पर डटे इंटर्न; पुलिस कार्रवाई के विरोध में जूनियर डॉक्टर भी हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं जारी

जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा; 50 से ज्यादा लोगों की हुई है मौत, सरकार पर आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप

इंतजार खत्म:यहां आज पहली बार दौड़ेगी ट्रेन; पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, आदिवासी अंचल को मिलेगी रेल कनेक्टिविटी

स्टेशन री-डेवलपमेंट पर रेलवे के दो फैसले:जीएम बोले सिंहस्थ बाद; चेयरमैन बोले अभी शुरू करो

जहरीली शराब कांड के बाद सरकार के एक्शन पर सवाल:मंदसौर में कलेक्टर हटे थे, सागर में मेहरबानी क्यों?

इस फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा:यात्रियों को सफर की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!