81 वर्षीय आदिवासी विधवा ने कलेक्टर से की पुश्तैनी जमीन हड़पने की शिकायत: पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राऊ तहसील के ग्राम माचला निवासी 81 वर्षीय आदिवासी महिला सजनीबाई ने अपनी पुश्तैनी जमीन को धोखाधड़ी से हथिया लिए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बड़ी संख्या में महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता ने प्रशासन को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
आरोप है कि उनकी 1.902 हेक्टेयर कृषि भूमि अनिवाश जैन ने अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेजों के जरिये अपने नाम करवा ली।
सजनी बाई ने स्पष्ट किया कि 19 मई 2021 को उनके पति थावर सिंह का निधन हो गया। आरोपियों द्वारा साजिश के तहत वर्ष 2008-09 में फर्जी बिक्री अनुमति तैयार कर उसी आधार पर 2009 में जमीन की रजिस्ट्री करवा ली गई।
पीड़िता का कहना है कि उनके पति ने कभी जमीन नहीं बेची और न ही वे कभी किसी अधिकारी के समक्ष पेश हुए। दस्तावेजों में किए गए हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी पूरी तरह कूटरचित हैं, जिसका खुलासा फोरेंसिक जांच में हो सकता है।
इस पूरे प्रकरण में पीड़िता ने अविनाश पिता सुरेशचंद्र जैन, एडवोकेट रामस्वरूप साहू, डॉ. देशराज जैन और चंपालाल पिता थावरजी को नामजद किया है।
सजनीबाई के अनुसार जब वह और परिजन जमीन पर खेती कर रहे थे, तब अविनाश ने अपने साथियों के साथ वहां पहुंचकर जमीन अपनी बताते हुए उन्हें धमकाया।
यह पूरा कृत्य मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 170-बी का गंभीर उल्लंघन है, जो आदिवासी भूमि को अवैध हस्तांतरण से बचाने का संरक्षण प्रदान करती है।
पीड़िता ने कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार से मांग की है कि इस फर्जी रजिस्ट्री और अवैध नामांतरण को तत्काल शून्य घोषित किया जाए।
साथ ही नामजद व्यक्तियों और उस समय के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!