वाइन शॉप, मॉल के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 70 वाहन किए लॉक: ड्रोन से एबी रोड पर ताबड़तोड़ एक्शन; 1883 वाहन चालकों के खिलाफ नियम उल्लंघन पर की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त एबी रोड पर पीक ऑवर्स के दौरान जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने ड्रोन सर्विलेंस के माध्यम से सख्त कार्रवाई की। रसोमा से एमआर-9 के बीच मॉल और वॉइन शॉप के बाहर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण मुख्य मार्ग का ट्रैफिक बाधित हो रहा था। ड्रोन कैमरे में स्थिति सामने आते ही विजयनगर पेट्रोलिंग और व्हील लॉक टीम मौके पर पहुंची और 70 से अधिक वाहनों पर कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक डीसीपी प्रभारी यातायात राजेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में शहर के चारों जोन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कल फिर एबी रोड स्थित वाइन शॉप, मॉल आदि जगह नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाने के साथ ही अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। कई स्थानों पर गलत दिशा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग करने और लापरवाही से ड्राइविंग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
सैकड़ों वाहनों को नो-पार्किंग क्षेत्रों से हटवाया
इसी के साथ यातायात पुलिस द्वारा शहरभर में 1883 वाहन चालकों के खिलाफ नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इनमें 1433 हेलमेट नहीं पहनने वाले, 253 गलत पार्किंग, 17 मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले और 46 वनवे नियम तोड़ने वाले शामिल हैं। सैकड़ों वाहनों को नो-पार्किंग क्षेत्रों से हटवाया गया, जिससे प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम हुआ।
वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक यातायात जोन-1 में अन्नपूर्णा रोड, बड़ा गणपति, एयरपोर्ट रोड और इमली बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की गई। जोन-2 में रसोमा, विजयनगर, भमोरी, एलआईजी और पाटनीपुरा क्षेत्र में विशेष निगरानी की गई।
जोन-3 में 56 दुकान, पलासिया, रीगल, कोठारी मार्केट और जेल रोड पर टीमों ने अव्यवस्थित पार्किंग हटवाई। वहीं जोन-4 में सराफा, जवाहर मार्ग, क्लॉथ मार्केट और खातीवाला टैंक क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की गई।
लगातार पेट्रोलिंग और व्हील लॉक कार्रवाई से प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अवैध पार्किंग में कमी आई है। कई क्षेत्रों में ट्रैफिक पहले की तुलना में अधिक सुचारू हुआ है और वाहन चालकों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!