अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार 13 लाख रु. का माल बरामद: जैन मंदिर चोरी कांड की पूरी गैंग का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम थाना क्षेत्र के जैन मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने तीन और फरार बदमाशों को धर दबोचा है।
इस कार्रवाई के साथ ही चोरी में शामिल सभी सात आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ चुके हैं। आरोपियों से अष्टधातु की मूर्तियां, चांदी का पूजन का सामान, हथियार और बाइक समेत करीब 13.15 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
एरोड्रम टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय, ग्रेटर बाबा मंदिर परिसर में हुई चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पिछले दिनों महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनसे तीन अन्य चोर साथियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने विशेष टीम बनाई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीसीपी जोन-1 की ओर से 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
चांदी का सामान बेचने की फिराक में थे
परसों पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी में शामिल तीन आरोपी चांदी का सामान बेचने की फिराक में धार रोड से इंदौर की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भाग निकले और सुपर कॉरिडोर होते हुए छोटा बांगड़दा सर्विस रोड की ओर तेज रफ्तार में भागने लगे। भागने के दौरान बाइक फिसलने से तीनों आरोपी गिर पड़े और पुलिस ने उन्हें मौके से दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने जैन मंदिर में चोरी करना कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने लखन मकवाना, दीपक और रामबाबू यादव को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 2 अष्टधातु मूर्तियां, 1 अष्टधातु थाली, 2 चांदी की मूर्तियां, चांदी की पांडुशिला, कलश, कटोरा, थालियां और चांदी के पाइप बरामद किए, साथ ही घटना में इस्तेमाल टामी और मोटरसाइकिल भी जब्त की।
अभी पकड़ाए आरोपियों से करीब 9.15 लाख रुपए का माल मिला, जबकि पहले गिरफ्तार चार आरोपियों से 4 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ था।
पांच राज्यों में दर्ज हैं केस
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर बदमाश हैं और इनके खिलाफ पहले से गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश के कई शहरों में चोरी, लूट और नकबजनी के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में लखन मकवाना, दीपक और रामबाबू यादव शामिल हैं, जबकि इससे पहले ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीता बाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मामले में आगे भी पूछताछ जारी है और आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!