खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 7 की मौत; कई घायल
<p><strong>खुलासा फर्स्ट, नैनीताल। <br></strong>यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए
Khulasa First
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नैनीताल।
यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण के सीलापानी क्षेत्र के पास हुआ।
इलाके में मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि बस के गिरते ही पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले घटनास्थल पर पहुँचे और घायलों की मदद शुरू की। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं।
दुर्गम पहाड़ी इलाका बना चुनौती
हादसा जिस स्थान पर हुआ, वह बेहद दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है। इसी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहत दल खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं और उन्हें भिकियासैंण के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
सुबह द्वाराहाट से रवाना हुई थी बस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बस द्वाराहाट से सुबह करीब 6 बजे रवाना होकर रामनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी। बस में लगभग 12 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल मृतकों और घायलों की सही संख्या को लेकर प्रशासनिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत कार्य तेज़ी से जारी है।
संबंधित समाचार
अटल व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शनी अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा कार्यालय पर आयोजन
सराफा बाजार में डकैती हथियारबंद बदमाशों ने कई दुकानों को बनाया निशाना; सदमे में व्यापारी के पिता की मौत
पाश्चात्य नववर्ष 2026 भारत और विश्व के लिए संघर्ष, सख्ती और संतुलन का वर्ष
फर्जी दस्तावेजों से काट दी गई अवैध कॉलोनियां देवस्थान और शासकीय भूमि का निजी तौर पर नामांतरण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!