7 किलो गांजे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार: तीन महिलाएं भी शामिल; डील के बाद भेजी जानी थी बड़ी खेप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
देश में अवैध गांजा सप्लाई के बड़े केंद्र माने जाने वाले ओडिशा से तस्करी के नए तरीके सामने आ रहे हैं। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पुलिस की सख्ती के बाद अब तस्करों ने सेंपल सप्लाई का तरीका अपना लिया है।
छोटे पैकेट में गांजा करते हैं सप्लाई
इसके तहत छोटे पैकेट में गांजा लेकर अलग-अलग शहरों में पहुंचते हैं और डील तय होने के बाद बड़ी खेप भेजते हैं।
6 तस्करों को गिरफ्तार किया
इसी कड़ी में जबलपुर में क्राइम ब्रांच और तिलवारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 किलो 206 ग्राम गांजा बरामद किया है।
गढ़ा स्टेशन पर घेराबंदी, उतरते ही दबोचे गए
11 अप्रैल की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ा रेलवे स्टेशन पर कुछ तस्कर उतरने वाले हैं और यहां बड़ी डील हो सकती है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी की।
जैसे ही तीन महिलाएं और तीन पुरुष बैग लेकर ट्रेन से उतरे, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बैग की जांच में आनाकानी करने पर सख्ती से तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग बैगों में गांजा मिला।
जबलपुर के खरीदार से होनी थी डील
बरामद गांजे की कीमत करीब 3 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा जबलपुर निवासी पियूष कुशवाहा को दिखाने और बेचने आए थे। फिलहाल पुलिस संभावित खरीदार पियूष की तलाश में जुटी है।
तस्करी का नया पैटर्न
एएसपी जितेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तस्करों ने अपने तरीके बदल लिए हैं। अब लग्जरी कार के बजाय ट्रेन और बस का इस्तेमाल हो रहा है। शक से बचने के लिए महिलाओं को साथ रखना शुरू कर दिया है। भीड़ में छिपने के लिए जनरल डिब्बों में सफर करते हैं।
हर 100–200 किमी में वाहन बदलना
जानकारी के अनुसार, आरोपी नागपुर से बरगी तक बस और फिर बरगी से जबलपुर तक ट्रेन से पहुंचे।
NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
तिलवारा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
आरोपियों की जानकारी
आरोपियों की पहचान भुवनेश्वर कुम्भार 29 बेंडर हरिशंकर रोड बलांगीर उड़ीसा, फगनु मांझी 27 डेडसुली मदनपुर रामपुर कालाहांडी उड़ीसा, सुनप हरिजन 29 डेडसुली मदनपुर रामपुर कालाहांडी उड़ीसा, काजल मांझी 30 गंगापदर तुमडीबंद कंधमाल उड़ीसा, तपसनी दिगाल 35 जोगरमहा दरिंगबड़ी कंधमाल उड़ीसा, मनिनी दिगाल 25 डेडसुली मदनपुर रामपुर कालाहांडी उड़ीसा के रूप में हुई है।
संबंधित समाचार

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!