खबर
Top News

14 करोड़ की साइबर ठगी के पैसों से खरीदा 50 ग्राम सोने का सिक्का: ज्वेलर्स का खाता फ्रीज; पुलिस के नोटिस से खुला राज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 8:35 pm
शेयर करें:
14 करोड़ की साइबर ठगी के पैसों से खरीदा 50 ग्राम सोने का सिक्का

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में साइबर अपराधियों की ठगी का एक नया तरीका सामने आया है। एक शातिर ने राष्ट्रीय स्तर की साइबर ठगी से हासिल रकम का इस्तेमाल कर सराफा बाजार से 50 ग्राम का सोने का सिक्का खरीद लिया। बाद में जब ठगी की रकम ज्वेलर्स के बैंक खाते में पहुंचने का पता चला तो नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) के निर्देश पर बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया। इसके बाद बेंगलुरु साइबर क्राइम पुलिस के नोटिस से पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद देकर खरीदा सोने का सिक्का
पुलिस के मुताबिक, झांसी रोड स्थित माधव नगर निवासी अजय मंगल का लश्कर सराफा बाजार में 'गहना जेम्स एंड ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड' नाम से शोरूम है। 4 अप्रेल 2026 को अभिषेक परिहार नामक युवक शोरूम पहुंचा और 50 ग्राम का सोने का सिक्का खरीदने का सौदा किया। उसने एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपए एनईएफटी और 10 हजार रुपए आईएमपीएस के जरिए जमा किए।

अगले दिन 5 अप्रैल को उसने 5 लाख और 1.41 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए तथा 52,900 रुपए नकद देकर पूरी कीमत चुका दी। भुगतान मिलने के बाद ज्वेलर्स ने जीएसटी बिल जारी कर सोने का सिक्का ग्राहक को सौंप दिया।

20 दिन बाद बैंक खाता हुआ फ्रीज
करीब 20 दिन बाद 24 अप्रैल को कारोबारी का बैंक खाता अचानक होल्ड हो गया। बैंक ने ई-मेल के जरिए जानकारी दी कि खाते में आई 5.10 लाख रुपए की राशि को एनसीआरपी के निर्देश पर फ्रीज किया गया है।

बेंगलुरू पुलिस का नोटिस मिला
इसके बाद 4 जून को बेंगलुरू साइबर क्राइम पुलिस का नोटिस मिला, जिसमें बताया गया कि यह रकम बेंगलुरू के एक कारोबारी से हुई 14 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का हिस्सा थी। आरोप है कि ठगों ने चोरी की रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर कर सोने का सिक्का खरीदकर काले धन को वैध बनाने की कोशिश की।

ज्वेलर्स ने दर्ज कराई शिकायत
मामले की जानकारी मिलने के बाद ज्वेलर्स अजय मंगल कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जांच में सामने आया कि खरीदारी के दौरान जमा कराए गए आधार कार्ड के अनुसार आरोपी अभिषेक परिहार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा का निवासी है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले
सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार ने बताया कि सराफा व्यवसायी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शोरूम का सीसीटीवी बैकअप केवल 15 से 20 दिन तक सुरक्षित रहता है, इसलिए घटना के फुटेज उपलब्ध नहीं हो सके। हालांकि, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक ट्रांजैक्शन और साइबर ट्रेल के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 13 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 13 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 13 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 14 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 14 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 14 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 14 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 14 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 14 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 14 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 15 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 15 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 15 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 15 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 15 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 15 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 15 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 15 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 15 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!