बालिका गृह से 5 नाबालिग लापता: प्रशासन और पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; एसपी ने गठित की SIT
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
इटारसी स्थित ‘मुस्कान’ बालिका गृह से पांच नाबालिग बालिकाओं के लापता होने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा थोटा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालिका गृह से एक साथ पांच नाबालिगों के गायब होने के बाद संस्था की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन कर रहे हैं, जबकि एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा इसकी निगरानी करेंगे।
पुलिस अधिकारियों ने बालिका गृह का निरीक्षण किया
टीम में एक निरीक्षक और तीन उपनिरीक्षकों को भी शामिल किया गया है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिका गृह का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इसी दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि संस्था की ओर से बालिकाओं के लापता होने की सूचना समय पर पुलिस को दिए जाने संबंधी कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला। इस पहलू को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। लापता बालिकाओं की तलाश के लिए साइबर सेल की सहायता ली जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना केवल सुरक्षा में लापरवाही का परिणाम है या इसके पीछे कोई संगठित साजिश अथवा अन्य आपराधिक गतिविधि शामिल है। फिलहाल बालिकाओं की तलाश और मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे

इंदौर में होगी सेमीकंडक्टर समिट:50 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी तकनीक; मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन सत्र को संबोधित, इन पर होगा मंथन

महाकाल की नगरी में 40 मंदिरों में नगर पूजा:महाअष्टमी पर मदिरा की धार के साथ 26 किमी की यात्रा पर निकला शासकीय दल

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग:हमले के बाद खुद घायल ड्राइवर को लेकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!