43 लाख का गोल्ड लोन घोटाला: नकली जेवर गिरवी रखकर पास कराया; 15 लोगों पर FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सदर बाजार शाखा में 43 लाख रुपए के गोल्ड लोन घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर बैंक से लाखों रुपए का लोन हासिल कर लिया गया।
15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मामले का खुलासा तब हुआ जब लोन की किस्तें जमा नहीं हुईं और बैंक ने गिरवी रखे जेवरों की दोबारा जांच कराई। बैंक की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने दो वैल्यूवर (सोना जांचने वाले विशेषज्ञ) सहित 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक के वैल्यूवर ने रची साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे फर्जीवाड़े का मुख्य आरोपी बैंक का वैल्यूवर और अभिनव ज्वेलर्स का संचालक राजीव सोनी है। आरोप है कि उसने 13 फर्जी ग्राहकों के नाम पर गोल्ड लोन की फाइलें तैयार कराईं और नकली जेवरों को असली बताकर बैंक से लोन मंजूर करा लिया।
हैरानी की बात यह है कि राजीव सोनी ने अपनी पत्नी के नकली जेवर भी बैंक में गिरवी रखवाए और उनके आधार पर भी लोन प्राप्त कर लिया।
दूसरे वैल्यूवर की भूमिका भी संदिग्ध
नियमों के तहत जेवरों की जांच दूसरे वैल्यूवर आशुतोष सराफ द्वारा की गई थी। आरोप है कि दोनों ने मिलीभगत कर नकली सोने को असली प्रमाणित कर दिया, जिससे बैंक अधिकारियों को धोखा हुआ और करोड़ों के लोन स्वीकृत हो गए।
किस्तें नहीं जमा हुईं तो खुली पोल
बैंक प्रबंधन को तब शक हुआ जब लोन खातों से लंबे समय तक कोई भुगतान नहीं हुआ। नोटिस जारी करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो बैंक ने गिरवी रखे जेवरों की दोबारा जांच करवाई। नई जांच में सामने आया कि बैंक में जमा कराए गए सभी जेवर नकली थे। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को शिकायत दी गई।
13 ग्राहक भी निकले फर्जी
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि जिन 13 लोगों के नाम पर लोन लिया गया, उनके पते और दस्तावेज संदिग्ध हैं। बैंक रिकॉर्ड में दर्ज पतों की जांच की जा रही है और कई पते फर्जी पाए गए हैं।
पुलिस कर रही तलाश
कैंट थाना पुलिस ने दो वैल्यूवर सहित 15 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
संबंधित समाचार

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!