4 साल का रिश्ता: होटल के 40 मिनट और फिर मौत का रहस्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

ब्यूटीशियन के कारोबारी से लगातार मिलते रहने की जानकारी, पति को पत्नी के रिश्ते का पता होने का दावा, कमरे में क्या हुआ, पुलिस तलाश रही जवाब।
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में रह रहे सोनिला शर्मा और पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल बुधवार को तिलक नगर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में पहुंचे। कमरे में दोनों के बीच करीब 40 मिनट क्या हुआ, इसका जवाब फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं है।
इतना जरूर है कि दीपक कमरे से बाहर निकला तो होटल स्टाफ से कहा कि महिला बेहोश है और मदद की जरूरत है। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सोनिला को मृत घोषित कर दिया। अब होटल के कमरे में बीते ये 40 मिनट इस पूरे मामले की सबसे अहम कड़ी बन गए हैं।
मामले की जांच के साथ सोनिला और दीपक के संबंधों को लेकर भी कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनिला करीब चार साल पहले ब्यावरा से इंदौर लौटी थी। इसके बाद वह दीपक के संपर्क में आई और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती गई।
सूत्रों का दावा है कि दोनों पिछले करीब चार साल से लगातार मिलते रहे और उनके बीच लिव-इन रिलेशनशिप जैसी स्थिति थी। यह बात दीपक की पत्नी और सोनिला के पति को भी पता थी। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच में इन तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
दस साल पहले ब्यावरा में हुई थी शादी
सोनिला की शादी करीब दस साल पहले ब्यावरा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ रही, लेकिन करीब चार साल पहले इंदौर लौट आई। परिवार के मुताबिक उसका पति और पिता ड्राइवर हैं। इंदौर आने के बाद सोनिला पार्लर में काम करने लगी थी। बुधवार को भी वह घर से पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन बाद में एलएक्स होटल पहुंच गई।
दोपहर में सोनिला होटल पहुंची। करीब एक घंटे बाद दीपक खंडेलवाल भी वहां आया। दोनों कमरा नंबर 101 में गए। करीब 40 मिनट बाद दीपक बाहर निकला और महिला के बेहोश होने की जानकारी होटल स्टाफ को दी। इसके बाद सोनिला को पास के नक्षत्र अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में परिजन से हुई कहासुनी
दीपक ने ही सोनिला के परिजन को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां दीपक से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दीपक वहां से चला गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक दीपक शादीशुदा है और पालदा क्षेत्र में पाइप का कारोबार करता है।
पति शव लेकर ब्यावरा रवाना
पोस्टमार्टम के बाद सोनिला का शव उसके पति ने लिया। परिजन पहले शव को नंदा नगर ले गए और बाद में अंतिम संस्कार के लिए ब्यावरा रवाना हो गए। पति ने दीपक को जानने की बात स्वीकार की है, लेकिन फिलहाल पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में सोनिला और दीपक के बीच क्या बातचीत हुई, कमरे में कौन-कौन सी गतिविधियां हुईं और सोनिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मोबाइल लोकेशन, होटल का सीसीटीवी, डीवीआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विसरा जांच के परिणाम इन सवालों के जवाब तलाशने में अहम होंगे।
पहले जहर की आशंका, पीएम के बाद फंदे का एंगल
शुरुआत में सोनिला की मौत को लेकर जहर खाने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू की। गुरुवार को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम के बाद पुलिस के सामने फंदे से मौत का एंगल आया है। हालांकि इसे अभी अंतिम कारण नहीं माना गया है।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट और विसरा जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस ने होटल का डीवीआर, जरूरी दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा है।
संबंधित समाचार

शराब पर डिस्काउंट बंद:हर बोतल के साथ दिया जा रहा बिल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया ऐलान:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा; बोले- परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं

देखिए वीडियो:यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले; आधुनिक, सुरक्षित और ग्रीन होगी एमपी की परिवहन व्यवस्था

टूटेंगे हाथ-पैर या होगा शॉर्ट एनकाउंटर:अब नेस्तनाबूद होगा जाट बंधुओं का साम्राज्य

देखिए वीडियो:इस हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर उपचार में लापरवाही के आरोप; परिजन ने थाने में दी शिकायत

33 साल का घोटाला:6,000 आवंटियों के हक पर डाका डालकर बैठा आईडीए

देखिए वीडियो:इस होटल में बड़ी लापरवाही; वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप, जैन समाज और शाकाहारी प्रतिनिधियों ने जताया विरोध

हठीले हनुमानजी:उमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र; उज्जैन सांसद भी आस्था के पक्ष में

मंदिर की जमीन पर शराब दुकान खाली करने का नोटिस:अवैध कब्जा करने पर 2 लाख रुपए जुर्माना

देखिए वीडियो:कमर्शियल गरबा के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; संगठन ने कहा-धार्मिक आयोजन का व्यावसायीकरण स्वीकार नहीं

क्या ‘सागर’ है एक साजिश!:शराब के विष में क्या कोई राजनीतिक सत्ता षड्यंत्र है; पुलिस को आशंका

देखिए वीडियो:ट्रैफिक गर्ल से पुलिस की बदतमीजी; पीड़िता का वीडियो वायरल, बोलीं-मुझसे कहा...‘आप लेडीज जात हैं’

मुख्यमंत्री मोहन यादव और जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह ने पत्रकारों से जो वादा किया वो फिर निभाया:सभी मीडियाकर्मियों की ओर से धन्यवाद

रास्ता साफ:'छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इस मैदान को देने पर सहमति; कांग्रेस देगी इतनी फीस

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:अधूरे निर्माण से इंस्टॉलेशन अटका; मरीजों को इलाज के लिए करना होगा इंतजार

जहरीली शराब कांड:मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर; पैर में लगी गोली

छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर:5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!