4 साल के मासूम का दिनदहाड़े अपहरण: स्कूल के बाहर से उठा ले गए दो युवक; एक की हुई पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक निजी स्कूल के बाहर से चार वर्षीय मासूम का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी सवार दो युवक बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गए। पूरी वारदात स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
आरोपियों की तलाश शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो प्ले स्कूल की है। अपहृत बच्चे की पहचान कार्तिकेय राजपूत (4) के रूप में हुई है।
स्कूल से निकलते ही उठा ले गए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छुट्टी के बाद एक युवक स्कूल के बाहर पहुंचा और कार्तिकेय को गोद में उठाकर स्कूटी तक ले गया। वहां पहले से दूसरा युवक स्कूटी पर मौजूद था। दोनों बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पारिवारिक विवाद भी जांच के दायरे में
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे के माता-पिता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। बच्चे की मां इशू यादव अपने पति नीलेश यादव से अलग रह रही हैं और बेटे के साथ मुरैना स्थित अपने मायके में रह रही थीं। कार्तिकेय अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था।
मां ने ड्राइवर के रूप में की पहचान
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बच्चे की मां को दिखाए। पूछताछ में उन्होंने फुटेज में दिखाई दे रहे एक संदिग्ध की पहचान अपने पति के ड्राइवर के रूप में की, जबकि दूसरे व्यक्ति को पहचानने से इनकार किया। पुलिस इस जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
पिता का मोबाइल बंद, कई नंबर सर्विलांस पर
पुलिस के अनुसार, बच्चे के पिता का मोबाइल फिलहाल बंद है। मामले से जुड़े कई मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है। शहर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक पुलिस टीम धौलपुर की ओर भी रवाना की गई है।
दो महीने पहले ही कराया था स्कूल में दाखिला
जानकारी के अनुसार, इशू यादव और मुंबई निवासी नीलेश यादव (मूल निवासी पाली, राजस्थान) की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 2018 में फेसबुक के जरिए हुई थी। पारिवारिक विवाद के बाद इशू बेटे को लेकर मुरैना आ गई थीं। करीब दो महीने पहले ही कार्तिकेय का रेनबो प्ले स्कूल में दाखिला कराया गया था।
सीएसपी दीपाली चंदेरिया ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही एक अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!