एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले: छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सोमवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आत्महत्या के चार मामले सामने आए।
भंवरकुआं, तुकोगंज, सदर बाजार और विजय नगर क्षेत्र में एक छात्रा, नवविवाहिता, बुजुर्ग और एक अन्य महिला की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
चारों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शुरुआती जानकारी में दो मामलों में बीमारी और शारीरिक परेशानियों के कारण तनाव की बात सामने आई है, जबकि अन्य मामलों में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
बीमारी से परेशान थी बीएससी की छात्रा
भंवरकुआं थाना क्षेत्र के संत नगर में किराए से रहने वाली 20 वर्षीय सोनम चौहान, पुत्री रमेश चौहान, ने अपने कमरे में फांसी लगा ली।
सोनम मूल रूप से खंडवा जिले के खलवा क्षेत्र के ग्राम मूवी माल की रहने वाली थी।
वह इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी और अपनी सहेली नंदिनी के साथ रहती थी।
सोमवार को नंदिनी बाजार से लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
सूचना के बाद दरवाजा खोला गया, जहां सोनम फंदे पर मिली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोनम पिछले करीब दो महीने से लगातार बीमार थी और तनाव में चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घर के ऊपर वाले कमरे में मिली नवविवाहिता
तुकोगंज थाना क्षेत्र के रुस्तम का बगीचा में 21 वर्षीय अंजलि रत्नवाल की मौत हो गई। अंजलि, मयंक रत्नवाल की पत्नी थी।
घटना के समय पति और सास-ससुर घर से बाहर गए हुए थे। शाम को अंजलि की ननद घर लौटी और आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
ऊपर वाले कमरे में जाकर देखने पर अंजलि फंदे पर मिली। उसका मायका गुना में है।
परिजनों के मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचने के बाद पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की।
अंजलि के पति मयंक कारों की बॉडी पेंटिंग का काम करते हैं। फिलहाल घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
गंभीर बीमारी से परेशान थे 79 वर्षीय बुजुर्ग
सदर बाजार थाना क्षेत्र के तिलकपथ निवासी 79 वर्षीय मांगीलाल लश्करी, पुत्र गोरेलाल, ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।
परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और शारीरिक परेशानियों के कारण तनाव में रहते थे।
पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी है।
अंजनी नगर में 32 वर्षीय महिला की मौत
विजय नगर थाना क्षेत्र के अंजनी नगर में 32 वर्षीय बरखा, पत्नी कैलाश, की भी घर में फांसी लगाने से मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।
फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
चारों मामलों में मौत के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
संबंधित समाचार

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:पेट में गोली लगने से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; पिता-पुत्र हिरासत में

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!