फालूदा खाने से 4 लोग हुए बीमार: अस्पताल में किया भर्ती; मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भितरवार।
सोमवार रात फालूदा खाने के बाद चार लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
फालूदा खाते ही बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, डढूमर निवासी रवि (26), राज (16), आशीष (14) और रेनू (45) भितरवार के मुख्य चौराहे पर स्थित ‘भेरुनाथ फालूदा’ ठेले पर फालूदा खाने पहुंचे थे। फालूदा खाने के कुछ ही देर बाद चारों को उल्टी-दस्त और घबराहट की शिकायत शुरू हो गई।
अस्पताल में मची हलचल
चारों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार लाया गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। मौके पर अधिकारी भी पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को ग्वालियर रेफर किया गया।
ठेला संचालक ने दी सफाई
भेरुनाथ फालूदा ठेले के संचालक रोशन सिंह गुर्जर ने बताया कि वह पिछले 8 साल से भितरवार में फालूदा बेच रहे हैं और पूरे दिन में किसी अन्य ग्राहक से शिकायत नहीं मिली।
सैंपल जांच की तैयारी
प्रशासन ने फालूदा के सैंपल जांच के लिए लेने की बात कही है, ताकि फूड प्वाइजनिंग के असली कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।
संबंधित समाचार

पीठासीन अधिकारी की जान बचाने वाले जवान सम्मानित:चुनाव ड्यूटी के दौरान आया था हार्ट अटैक

भारतीय किसान संघ ने बिजली की आपूर्ति को लेकर की चर्चा:विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक से की भेंट

व्यापारियों का विवाद बना जानलेवा:मारपीट के बाद बुजुर्ग व्यापारी की मौत; मारे थे लात-घूंसे

लेंसकार्ट शोरूम पर प्रदर्शन करके कर्मचारियों को बिंदी-टीका लगाया:हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!