खबर
Top News

स्टूडियो एक्सो क्लब में युवक पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को भेजा जेल: क्लब के बाहर खुले एरिया में बुलाकर भी की थी मारपीट; डांस के दौरान धक्का लगने पर विवाद कर सिर पर मारी थी बियर की बोतल व कुर्सी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 5:26 pm
शेयर करें:
स्टूडियो एक्सो क्लब में युवक पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को भेजा जेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्कीम-78 स्थित स्टूडियो एक्सो क्लब में डांस फ्लोर पर मामूली धक्का लगने की बात को लेकर एक युवक पर बियर की बोतल व कुर्सी से हमला करने वाले चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने सर्वजीत सिंह सिसोदिया (25) निवासी एमआईजी इंदिरा नगर, उज्जैन की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें एसीपी कोर्ट में पेश किया था।

पुलिस के मुताबिक फरियादी सर्वजीत 31 मई की रात करीब 10.30 बजे दोस्तों सौम्य राठौर, जय सोनी और ऋषभ सोनी के साथ स्टूडियो एक्सो क्लब में पहुंचा था। अंदर डांस के दौरान विवेक वर्मा नामक युवक को धक्का लगा, जिस पर आरोपी ने विवाद किया।

कुछ देर बाद विवेक और संदीप विश्नोई अपने अन्य साथियों के साथ उसके पीछे-पीछे क्लब के ओपन एरिया में पहुंचे और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से पीटा।

इसी दौरान संदीप ने पास में रखी कुर्सी उठाकर मारी, जबकि विवेक ने बियर की बोतल से सिर पर वार किया। इससे सर्वजीत के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

घटना के दौरान मौजूद दोस्तों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन आरोपी जाते-जाते धमकी दे गए कि आज तो बच गया, आगे दिखाई दिया तो जान से खत्म कर देंगे।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और रिंग रोड क्षेत्र से चारों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

मेरा नाम जोड़कर फैलाई जा रही गलत बातें -तन्ना ठाकुर- इधर, घटना को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले में अपना नाम जुड़ता देख तन्ना ठाकुर ने कहा घटना के समय वे स्कीम-78 स्थित एक कैफे में थे।

फोन पर जानकारी मिली कि मित्र सर्वजीत सिंह का किसी से विवाद हो गया है। वे मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग सर्वजीत से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बीच-बचाव किया।

इसी दौरान लसूड़िया थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी भाग निकले। तन्ना के मुताबिक सोशल मीडिया पर उनके नाम को मारपीट से जोड़कर चलाई जा रही खबरें पूरी तरह गलत हैं।

विधायक उषा ठाकुर से जुड़े होने और हाल ही में निकली भव्य यात्रा के कारण जानबूझकर उनका नाम उछाला जा रहा है, जबकि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वे केवल बीच-बचाव कर रहे थे।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 10 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 11 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 11 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 11 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 11 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 12 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 12 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 12 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 12 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 12 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 13 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 13 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 13 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 13 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 13 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 13 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 13 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 13 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!