सुरेंद्र साहू हत्याकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार: जहां हुई वारदात वहीं पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में सुरेंद्र साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं, जो वारदात के बाद शहर से भागने की फिराक में थे।
भागने की कोशिश में घायल हुआ मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विवेक को पहले ही पकड़ लिया गया था, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह सड़क पर गिर गया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। आरोपियों ने जहां वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला।
बस स्टैंड से पकड़ा गया नाबालिग
मामले में एक 15 वर्षीय आरोपी को उसके पिता गांव ललितपुर भेजने की तैयारी में थे। बस स्टैंड पर बस में बैठाते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी के पिता को भी सहयोग करने के आरोप में आरोपी बनाया गया है।
बेटे के सामने हुआ था हमला
गौरतलब है कि रविवार को सुरेंद्र साहू पर उसके 8 साल के बेटे के सामने ही चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
एक और FIR दर्ज, बाकी की तलाश जारी
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक, इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हिरासत से भागने की कोशिश के चलते एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अभी दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
शहर में गुंडों पर सख्ती की तैयारी
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर शहर में एक बार फिर बदमाशों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। हाल के दिनों में जोन-1 क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!