खबर
Top News

4.65 क्विंटल डोडाचूरा जब्त: स्कॉर्पियो छोड़ फरार हुआ तस्कर, 21.30 लाख का माल पकड़ा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 12:11 am
शेयर करें:
4.65 क्विंटल डोडाचूरा जब्त

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत अफजलपुर थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 4.65 क्विंटल (465 किलोग्राम) डोडाचूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने 21.30 लाख रुपये कीमत का डोडाचूरा और स्कॉर्पियो जब्त कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर शुक्रवार को अफजलपुर थाना पुलिस गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जीजे-18-बीएन-6188 नंबर की संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भाग निकला, लेकिन कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया।

21 कट्टों में भरा मिला डोडाचूरा
पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें रखे 21 कट्टों से 465 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ की कीमत 9.30 लाख रुपये, जबकि जब्त स्कॉर्पियो की कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। अफजलपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला कायम किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

लग्जरी एसयूवी बन रही तस्करों की पहली पसंद
मंदसौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए लग्जरी वाहनों का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल के दिनों में पुलिस ने ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है। 19 जुलाई को शामगढ़ थाना पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर से करीब एक क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया था। 21 जुलाई को नारायणगढ़ थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 1 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की थी। अब अफजलपुर पुलिस ने 4.65 क्विंटल डोडाचूरा से भरी स्कॉर्पियो पकड़कर तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।

नेटवर्क तलाशने में जुटी पुलिस
सामने आ रहे मामलों से साफ है कि तस्कर पुलिस की निगरानी से बचने के लिए महंगी एसयूवी और लग्जरी वाहनों का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश के साथ पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 4 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 5 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 5 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 5 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 5 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 5 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 5 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 5 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 5 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 5 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 6 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 6 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 6 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 6 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 6 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 6 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 6 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!