46 केसों के आरोपी से 36 बाइक जब्त: संयोगितागंज पुलिस ने गुरुवारिया हाट से दबोचा तीन आरोपियों को
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों के बीच संयोगितागंज पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपए मूल्य के 36 दो पहिया जब्त हुए हैं। गिरोह के सरगना पर पहले से 46 मामले दर्ज हैं।
डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के अनुसार संयोगितागंज टीआई केपी यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवारिया हाट के पास से चोरी के वाहनों से घूम रहे तीन संदेहियों को पकड़ा। आरोपियों के नाम अनवर उर्फ अन्नू शाह (50), जीवन वर्मा (24) और विशाल खरे (20) हैं, जो राजगढ़ जिले के हैं।
तीनों से मौके से तीन बाइक जब्त की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे इंदौर, भोपाल, महू, पीथमपुर समेत महाराष्ट्र के कई शहरों से वाहन चोरी करते थे।
चोरी के बाद ये बाइकों को राजगढ़ जिले के गांवों में छिपाकर रखते और बाद में बेच देते थे। गिरोह का मास्टरमाइंड अनवर चोरी की गाड़ियों को अपने साथियों जीवन और विशाल को सप्लाई करता था।
तीन गांवों में पुलिस की दबिश... जांचकर्ता पुलिस टीम ने राजगढ़ जिले के मंडला, वीरम पिपलिया और मुंडला बारोल गांवों में दबिश देकर आरोपियों की निशानदेही पर कुल 36 दो पहिया वाहन बरामद किए। इनमें से 20 वाहन अनवर, 10 जीवन वर्मा और 6 विशाल खरे की निशानदेही से मिले।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अनवर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 46 अपराध दर्ज हैं, जिससे उसकी आदतन अपराधी होने की पुष्टि होती है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!