300 स्टूडेंट्स ने बनाई मानव शृंखला: ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में महिला सुरक्षा के साथ नशामुक्त समाज का लिया संकल्प
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के बढ़ते खतरे और उसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे इस जनजागरूकता अभियान के तहत सोमवार को गांधी नगर स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यहां पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के साथ नशे के बढ़ते खतरे और उसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में 300 विद्यार्थियों ने मानव शृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया, जबकि 1500 विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विद्यार्थियों से संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की दी जानकारी... अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) संध्या राय, सहायक पुलिस आयुक्त गांधी नगर निधि सक्सेना और उनकी टीम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
साथ ही बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, करियर और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।
कार्यक्रम का सबसे प्रभावशाली दृश्य तब देखने को मिला, जब करीब 300 छात्र-छात्राओं ने हाथों में हाथ डालकर मानव शृंखला बनाई और एक स्वर में नशे से दूरी है जरूरी का संदेश दिया।
इसके बाद आयोजित हस्ताक्षर अभियान में लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।
रचनात्मक प्रतियोगिताओं से देंगे संदेश... अभियान को और व्यापक बनाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट आज अभय प्रशाल, जंजीरवाला चौराहा पर रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा।
इसमें पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन राइटिंग, कविता एवं निबंध लेखन और 10 मिनट का ओपन माइक शामिल रहेगा। प्रतियोगिताओं की थीम नशे को कहें ना, नशामुक्त समाज रखी गई है।
विजेताओं को पुरस्कार, सभी प्रतिभागियों को मिलेगा प्रमाण पत्र... कार्यक्रम सुबह 10 से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा, जबकि प्रतिभागियों को सुबह 9:30 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और
तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा शीर्ष 10 प्रतिभागियों को विशेष सम्मान और सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
सपनों का नशा करो, ड्रग्स का नहीं... विवेक ओबेरॉय
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान को अब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी समर्थन मिल गया है। अभिनेता ने युवाओं के लिए प्रेरक संदेश देते हुए कहा, जिंदगी चुनो...नशा नहीं। अपने सपनों का नशा करो, ड्रग्स का नहीं।
उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज के भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। विवेक ओबेरॉय ने सभी से नशे को ‘ना' और जीवन, सपनों व उज्ज्वल भविष्य को ‘हां' कहने की अपील करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया।
संबंधित समाचार

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!