खबर
Top News

3 तस्करों की कुएं में डूबने से मौत: पुलिस से बचकर भागे थे; कार से बड़ी मात्रा में गांजा पकड़ाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अप्रैल 2026, 1:28 pm
शेयर करें:
3 तस्करों की कुएं में डूबने से मौत

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
जैतपुर इलाके में नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस से बचने की कोशिश में भाग रहे तीन तस्करों की खेत में बने एक अंधे कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

रात में शुरू हुआ घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत कामता कॉलेज तिराहे के पास हुई, जहां डायल-112 की टीम देर रात गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सड़क किनारे एक दुर्घटनाग्रस्त कार मिली।

5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
जब पुलिस ने कार की तलाशी ली, तो उसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन अंदर से 5 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर लिया और आसपास तलाशी के बाद थाने लौट गई।

पुलिस को सूचना दी
मामले ने अगली सुबह नया मोड़ ले लिया, जब एक किसान ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में बने कुएं में तीन शव तैर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों की मदद से कुएं से एक-एक कर तीन शव बाहर निकाले गए।

तस्करी से जुड़ा कनेक्शन
पुलिस जांच में मृतकों की पहचान बुढार निवासी रोहित शर्मा, शहडोल के तनुज शुक्ला और बुढार के सचिन सिंह बघेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा क्षेत्र का कुख्यात तस्कर था और तीनों युवक गांजा तस्करी में लिप्त थे।

ऐसे हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच के अनुसार, देर रात पुलिस की गाड़ी देखकर तस्करों ने अपनी कार तेज गति से भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद तीनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागे।

घबराहट और अंधेरे के चलते उन्हें खेत में बना कुआं दिखाई नहीं दिया और वे सीधे उसमें गिर गए। हादसे में घायल होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
एसडीओपी विकास पाण्डेय के अनुसार, मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम के हर पहलू की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

15 minutes ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

28 minutes ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

42 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 1 hour ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 1 hour ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 2 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 2 hours ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 2 hours ago
सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव
Top News

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

about 2 hours ago
स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए
Top News

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

about 2 hours ago
म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या
Top News

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

about 2 hours ago
इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर
Top News

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

about 3 hours ago
मस्जिद पर चला बुलडोजर
Top News

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

about 3 hours ago
पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह
Top News

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

about 3 hours ago
करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी
Top News

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

about 3 hours ago
सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त
Top News

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!