चोरी की 3 बड़ी वारदातें: पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; महिलाएं बनी शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की तीन बड़ी घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कहीं बेहोशी का फायदा उठाकर महिला के जेवर चोरी हुए, तो कहीं ज्वेलरी दुकान से लाखों की चांदी गायब हो गई, वहीं ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के साथ भी चोरी की वारदात सामने आई है।
मंदिर के पास बेहोश हुई सफाईकर्मी, जागने पर जेवर गायब
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के जीत नगर निवासी संगीता बाई खाड़े ने पुलिस को बताया कि वह काम खत्म कर घर लौट रही थीं। हनुमान मंदिर के पास अचानक चक्कर आने से वह बैठ गईं। कुछ देर बाद होश आने पर पाया कि उनके कान के सोने के झुमके और मंगलसूत्र गायब थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सराफा बाजार से 15 लाख रुपए की चांदी चोरी
सराफा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान से करीब 6 किलो चांदी चोरी हो गई। साउथ तुकोगंज निवासी व्यापारी राहुल जैन की ‘विहर्ष ज्वेलर्स’ दुकान से कर्मचारी पंकज निमावत चांदी लेकर आया था, लेकिन कुछ समय बाद वह और चांदी दोनों गायब हो गए। चोरी गई चांदी की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ई-रिक्शा में महिलाओं के जेवर और नकदी चोरी
सदर बाजार थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सफर कर रही महिलाओं के साथ भी चोरी की घटना हुई। अफरोज अब्बासी ने शिकायत में बताया कि यात्रा के दौरान उनकी बहन जीनत के पर्स से सोने की अंगूठी, चेन, कड़े और नकदी चोरी हो गई।
काफी तलाश के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!