डैम में डूबने से 3 दोस्तों की मौत: मस्ती करते वक्त गहराई में समाए; गांव में पसरा मातम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
जिले में सोमवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग दोस्तों की डैम में डूबने से मौत हो गई। तीनों दोस्त नहाने और मौज-मस्ती के लिए डैम पर गए थे, लेकिन कुछ ही पलों में गहराई में समा गए। घटना नई सराय थाना क्षेत्र की है।
मृतकों की पहचान
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान मयंक (16) पिता अवधेश रघुवंशी, देव (16) पिता राकेश रघुवंशी और ओम (15) पिता सतीश रघुवंशी के रूप में हुई है। तीनों अजलेश्वर गांव के निवासी थे।
6 दोस्त गए थे, 3 डूबे
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि, कुल 6 दोस्त रोज की तरह डैम में नहाने पहुंचे थे। शुरुआत में सभी किनारे के पास नहा रहे थे, लेकिन कुछ ही देर में तीन लड़के अनजाने में गहराई की ओर चले गए।
तैरना नहीं आता था
बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था। अचानक पानी गहरा होने पर वे संतुलन खो बैठे और डूबने लगे। साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वे खुद डर गए और बाहर निकल आए।
गांव में मचा हड़कंप
घटना के बाद अन्य लड़के घबराकर गांव पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। लोगों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
SDRF ने निकाले शव
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए SDRF टीम को बुलाया गया। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर काफी मशक्कत के बाद डैम से तीनों किशोरों के शव बाहर निकाले।
गांव में पसरा मातम
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!