छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा: पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
मेनगांव थाना क्षेत्र में दूध व्यापारी से लूट और जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।
रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर किया हमला
घटना 18 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे की है। ग्राम अकावल्या निवासी महेश, जो दूध वितरण का काम करते हैं, खरगोन से दूध बांटकर अपने गांव लौट रहे थे। नंदगांव बगुद-अकावल्या मार्ग स्थित पुलिया के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनसे लिक्खी गांव का रास्ता पूछा।
विरोध करने पर किया पत्थरों से हमला
महेश जैसे ही आगे बढ़े, आरोपियों ने उनका पीछा किया और बाइक उनके सामने अड़ा दी। इसके बाद मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर तीनों ने पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे महेश के सिर, हाथ और होंठ पर गंभीर चोटें आईं। हमलावर उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
घायल महेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद मेनगांव थाने में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मंशाराम रोमड़े के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।
तीनों आरोपियों ने कबूला जुर्म
पुलिस ने लालू बडोले, करण बडोले (दोनों निवासी बैडी फाल्या, भडवाली) और रविन वास्कले (निवासी पटेल फाल्या, उपड़ी) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से करीब 10 हजार रुपए कीमत का लूटा गया मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए कीमत की वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!