आईडीए की मल्टी से 27 फ्लैट हुए खाली: रविंद्र नगर में सुबह-सुबह पहुंचा अमला; कब्जाधारियों में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच शुक्रवार सुबह स्कीम नंबर 94 के रविंद्र नगर इलाके में अचानक हलचल बढ़ गई। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के बाहर पुलिस और प्रशासन का बड़ा अमला पहुंचा तो कब्जा जमाए बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ लोग सामान समेटने में जुट गए तो कुछ ने आखिरी तक डटे रहने की कोशिश की, लेकिन सख्त तेवरों के बीच एक-एक कर 27 फ्लैट खाली करवा लिए गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण जरूर रहा, लेकिन हालात नियंत्रण में रहे और कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कर ली गई।
एडीसीपी जोन-1 सुमीत केरकेट्टा के अनुसार, आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्कीम नंबर 94 के रविंद्र नगर आईडीए की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में 27 फ्लैटों पर अवैध कब्जे की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। संबंधित कब्जाधारियों को नियमानुसार नोटिस और दस्तावेजी प्रक्रिया के बाद भी फ्लैट खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वे कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसी के चलते कल प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान सभी फ्लैटों को खाली कराकर पुनः प्राधिकरण के कब्जे में लिया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 55 पुलिसकर्मी, जिनमें महिला पुलिस बल भी शामिल था, मौके पर तैनात किए गए थे। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान एसीपी रविंद्र बिलवाल, टीआई लोकेश सिंह भदौरिया सहित आईडीए के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!