2500 कदम नशे के खिलाफ: रोबोट रहा सबसे आगे; 15 दिन तक चलेगा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने दिलाई शपथ, युवाओं के लिए रील-शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता भी शुरू
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा जनजागरूकता अभियान कल शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नरेट की पहल पर करीब 2500 छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, ट्रैफिक मित्र, डॉक्टर, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य और नागरिक सड़कों पर उतरे। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश में बढ़ते नशे के खतरे के बीच इंदौर पुलिस ने ‘नशे से दूरी है जरूरी’ 2.0 अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 15 से 30 जुलाई तक चलने वाले इस विशेष अभियान का आगाज पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया से निकली विशाल जनजागरूकता रैली के साथ हुआ। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अभियान के अवेयरनेस बैज लगाकर, सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ कर और रैली को हरी झंडी दिखाकर नशे के खिलाफ सामाजिक आंदोलन का संदेश दिया।
मादक पदार्थों से दूर रहने का दिया संदेश
रैली में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, ट्रैफिक मित्र, ट्रेनी डॉक्टर, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने हाथों में नशा विरोधी तख्तियां और बैनर लेकर शहरवासियों को ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने का संदेश दिया। रैली का सबसे बड़ा आकर्षण एक आधुनिक रोबोट रहा, जो सबसे आगे चलते हुए लगातार नशे से दूरी है जरूरी का संदेश देता रहा। रास्तेभर लोग रोबोट के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
ढाई हजार लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली
अभियान के शुभारंभ पर करीब 2500 लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जनजागरूकता रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया से शुरू होकर गिटार तिराहा, पलासिया चौराहा, घंटाघर चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई 56 दुकान पहुंची।
पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने नारे लगाते हुए नागरिकों से नशे को ना कहने की अपील की। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त राजेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त अमन सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, डॉक्टर, एनसीसी कैडेट्स, ट्रैफिक मित्र और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
नशा परिवारों को बर्बाद कर देता है
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति की जिंदगी नहीं बिगाड़ता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। सबसे अधिक खतरा युवाओं और किशोरों पर मंडरा रहा है।
इसलिए जरूरत है कि हर नागरिक खुद नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे। इंदौर पुलिस 30 जुलाई तक शहरभर में अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, जनसंवाद, पोस्टर और पंपलेट वितरण, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताएं, सोशल मीडिया कैंपेन, वीडियो स्क्रीनिंग, शॉर्ट फिल्म प्रदर्शन और अन्य रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा।
वीडियो बनाकर देंगे नशे सेे बचाव का संदेश
अभियान के तहत 15 से 20 जुलाई तक विशेष रील और शॉर्ट मूवी प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। इसमें विद्यार्थी और युवा एक से तीन मिनट का वीडियो बनाकर नशे के दुष्परिणाम और उनसे बचाव का संदेश देंगे। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को इंदौर पुलिस सम्मानित करेगी और उन्हें पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
गोविंद नामदेव भी बने अभियान का चेहरा
प्रसिद्ध अभिनेता गोविंद नामदेव भी ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से अपील की कि वे ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें। उनका कहना है कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी बर्बाद कर देता है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!