25 जोड़े इस दिन बंधेंगे परिणय सूत्र में: गरीब परिवारों की बेटियों को मिलेगा नया जीवन; विधायक की ओर से दूसरे वर्ष आयोजन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 25 कन्याओं का विवाह आगामी 15 अप्रैल को गांधी हॉल परिसर में आयोजित सनातनी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के अंतर्गत संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक गोलू शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। सभी जोड़ों का विवाह सनातन परंपरा के अनुसार विधि-विधान से संपन्न होगा।
तैयारियां अंतिम चरण में
आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए साज-सज्जा, भोजन, बारात, विवाह पंडाल एवं मंच सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियों के प्रभारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बरात भी निकाली जाएगी
कार्यक्रम के तहत वर पक्ष की बरात बोलिया सरकार छतरी (कृष्णा टॉकीज) से बैंड-बाजों के साथ पारंपरिक रूप से निकाली जाएगी। दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर गांधी हॉल पहुंचेंगे, जहां गोधूलि बेला में सभी जोड़ों के विवाह संस्कार विधिवत संपन्न कराए जाएंगे। प्रत्येक जोड़े के लिए एक पंडित एवं पांच कार्यकर्ताओं की विशेष व्यवस्था की गई है।
लगातार दूसरे वर्ष आयोजन
आयोजक समिति के सदस्य दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। गत वर्ष 21 जोड़ों का सफलतापूर्वक विवाह संपन्न कराया गया था, जबकि इस वर्ष 25 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान प्रदान कर उन्हें बेटी की तरह सम्मानपूर्वक विदाई दी जाएगी।
आयोजन की व्यवस्थाओं में दिनेश वर्मा, दीपेंद्र सिंह सोलंकी आदित्य दीक्षित, आयुष कचोलिया, आशीष शर्मा, चंद्रभान सिंह सोलंकी, रितेश वरंग, बंटी वर्मा,आशीष दानेज एवं गजानन गावड़े सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!