खबर
Top News

208 किलो संदिग्ध घी जब्त: स्कूल की मेस में मिली गंभीर खामियां; खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 2:19 pm
शेयर करें:
208 किलो संदिग्ध घी जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिले में दूध, दुग्ध उत्पादों और स्कूलों की मेस एवं कैंटीनों में खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 17 खाद्य नमूने जांच के लिए एकत्र किए, जबकि करीब 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया।

मेडीकैप्स इंटरनेशनल स्कूल की मेस में मिली अनियमितताएं: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मेडीकैप्स इंटरनेशनल स्कूल की मेस और स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान किचन के पीछे उबले व मैश किए आलू, कटी शिमला मिर्च, पाव सहित अन्य खाद्य सामग्री अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी मिली।

निरीक्षण में कुछ खाद्य उत्पादों की पैकेजिंग पर लेबलिंग भी अधूरी पाई गई। वहीं फ्रीजर में रखे फ्रोजन फिंगर चिप्स और मटर निर्धारित तापमान पर संग्रहित नहीं मिले, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। जंग लगे चाकू और गंदे चॉपिंग बोर्ड भी हटवाए गए। स्कूल से पनीर, सौंफ, मूंगफली, राजमा और मूंग छिलका दाल के नमूने जांच के लिए लिए गए।

जांच के लिए नमूने लिये गए
संयुक्त दल ने अभिषेक नगर, मूसाखेड़ी स्थित नानकसर डेयरी फार्म का भी निरीक्षण किया। यहां से पनीर, मावा, दही और घी के नमूने जांच के लिए लिए गए। निरीक्षण के दौरान परिसर में रखा 208 किलोग्राम घी संदिग्ध मिलने पर उसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। जब्त घी की अनुमानित कीमत करीब 1.35 लाख रुपए बताई गई है। प्रतिष्ठान में मिली कमियों को लेकर संबंधित फर्म को सुधार सूचना पत्र जारी किया जाएगा।

अन्य डेयरियों से भी लिये गए नमूने
हिम्मतनगर पालदा स्थित श्रीनाथ एजेंसी से लस्सी और छाछ के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं राऊ स्थित श्री भोले कृपा डेयरी से भी दूध और दुग्ध उत्पादों के नमूने एकत्र किए गए।

‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' से लोगों को किया जागरूक

राऊ क्षेत्र में मोबाइल

फूड टेस्टिंग लैब 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स' के माध्यम से खाद्य पदार्थों की स्पॉट टेस्टिंग की गई। साथ ही खाद्य कारोबारियों और आम नागरिकों को मिलावट की पहचान, स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। खाद्य विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 12 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 12 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 13 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 13 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 13 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 13 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 13 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 14 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 14 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 14 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 14 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 14 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 15 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 15 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 15 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 15 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 15 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!