दूसरी मंजिल से गिरी 2 साल की मासूम: खेलते-खेलते पहुंची बालकनी; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां महज 2 साल की बच्ची की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम आज़ाद नगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर में हुआ। मासूम बच्ची खेलते-खेलते बालकनी तक पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई।
पुलिस के अनुसार, पायल पिजा मोहन पिपलोदे को उसकी मां रीना ने तैयार कर कमरे में छोड़ दिया था और खुद बाथरूम चली गई थी। इसी दौरान पायल खेलते हुए बालकनी तक पहुंच गई। वहां लगी करीब दो फीट ऊंची रेलिंग से झांकने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरी।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को गंभीर हालत में उठाया और तत्काल एमवाय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
परिजनों के मुताबिक, पायल का परिवार मूल रूप से सतवास के पास करखेड़ा गांव का रहने वाला है। उसके पिता को इंदौर की एक निजी कंपनी में नौकरी मिलने के बाद परिवार महज 8 दिन पहले ही शहर में शिफ्ट हुआ था।
पायल की 9 साल की बहन और 5 साल का भाई फिलहाल गांव में दादा-दादी के पास रह रहे हैं। मासूम ने पिछले महीने 5 मार्च को ही अपना दूसरा जन्मदिन मनाया था। इस दर्दनाक घटना से परिवार सदमे में है, वहीं पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
सीढ़ियों से गिरकर युवक की मौत
इसी बीच शहर में एक और हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जूनी इंदौर इलाके में रहने वाले राजेश (50) पिता शंकर राव शनिवार देर रात सीढ़ियों से गिर गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार के अनुसार, राजेश सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े। उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं। राजेश सरिया बांधने का काम करते थे और परिवार में एक बेटा व एक बेटी है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!