2 घंटे...8टीमें...और मिल गई मासूम: अपहरण की आशंका के चलते तलाश में जुटी थीं पुलिस की अलग- अलग टीमें
KHULASA FIRST
संवाददाता

• 700 मीटर दूर छत पर सोती मिली मासूम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सात साल की मासूम के गुम होते ही अपहरण की आशंका के चलते परिजन बेहाल हो उठे। विजय नगर पुलिस ने वक्त की नजाकत समझते हुए आठ टीमें मैदान में उतार दीं और करीब दो घंटे की सघन तलाशी के बाद बच्ची घर से 700-800 मीटर दूर अपनी नानी के घर की छत पर बने कमरे में सोती हुई मिल गई। बच्ची के सकुशल मिलते ही परिजन के चेहरे पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने पुलिस की तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया।
जानकारी के मुताबिक विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सात वर्षीय बालिका के गुम होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया और सहायक पुलिस आयुक्त पराग सैनी एवं थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के निर्देशन में आठ टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं।
संभावित स्थानों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को सफलता मिल गई। बच्ची अपने घर से लगभग 700-800 मीटर दूर स्थित नानी के घर की छत पर बने कमरे में गहरी नींद में सोती मिली। पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया। परिजन सहित रहवासियों ने भी पुलिस की संवेदनशीलता एवं तत्परता की खुलकर सराहना की।
थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल ने कहा बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी बच्चे के गुम होने या संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। विजय नगर पुलिस हर सूचना पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई के लिए 24 घंटे प्रतिबद्ध है।
700 मीटर दूर नानी के घर की ऊपरी मंजिल पर सोती मिली बच्ची
विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल ने बताया कि बच्ची की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल आठ पुलिस टीमें गठित कर दी गई थीं। शुरुआती आशंका अपहरण की भी थी, इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी पराग सैनी और स्वयं टीआई लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे।
पुलिस ने बच्ची के राम नगर स्थित घर से निकलने के बाद उसके संभावित पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। फुटेज के आधार पर टीम करीब 700 मीटर दूर स्थित उसकी नानी और दादी के घर पहुंची। वहां तलाशी के दौरान बच्ची नानी के घर की ऊपरी मंजिल पर गहरी नींद में सोती हुई मिल गई।
पुलिस ने उसे सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जांच में सामने आया कि बच्ची पहले नानी के घर पहुंची थी। कुछ देर बाद वह बाहर निकली तो नानी को लगा कि वह पास में रहने वाली दादी के घर चली गई है।
हालांकि, बच्ची कुछ ही देर में वापस नानी के घर लौट आई और बिना किसी को बताए सीधे ऊपरी मंजिल पर जाकर सो गई। नानी ने उसे लौटते हुए नहीं देखा, जिसके कारण सभी को लगा कि वह कहीं और चली गई है और गुमशुदगी की स्थिति बन गई।
संबंधित समाचार

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!