बेहतर पुलिसिंग के लिए 18 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित: ट्रैफिक कंट्रोल से लेकर वांछित अपराधी पकड़ने तक उत्कृष्ट कार्य पर मिला पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बेहतर पुलिसिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू किए गए साप्ताहिक सम्मान कार्यक्रम के तहत कल 18 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
थाना विजय नगर में दर्ज एक प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने पर कार्यवाहक उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह गुर्जर और प्रआर मुकेश जादौन को सम्मानित किया गया। वहीं अपराध शाखा की टीम ने फरार वांछित आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए एसआई अविनाश सिंह दिवाकर, मनोज राठौर, प्रआर मनीष रघुवंशी, आरक्षक हरीश चौधरी, होतम सिंह, रविशंकर पाल, धर्मेंद्र सोनगरा, राहुल कुमारिया, महिला आरक्षक चंदा जोशी और आरक्षक निलेश मंडलोई को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार कार्यवाहक प्रआर रामनारायण और आर सहजू सोलंकी (यातायात) को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सतर्कता और सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया। प्रआर कन्हैयालाल पटेल को मरीमाता चौराहे पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने पर सम्मान मिला।
आरक्षक आशीष को चंदन नगर चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर पुरस्कृत किया गया। इसी तरह आरक्षक मनोज को पलासिया चौराहे पर विशेष मुहिम के तहत प्रभावी कार्रवाई करने पर सम्मानित किया गया, जबकि आरक्षक राजकुमार को लाभगंगा चौराहे पर यातायात प्रबंधन बेहतर करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
‘ट्रैफिक प्रहरी’ से 3270 नागरिक जुड़े, चार का सम्मान
शहर में बेहतर और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ट्रैफिक प्रहरी’ अभियान जनसहभागिता का मजबूत उदाहरण बनता जा रहा है। इससे अब तक 3270 नागरिक जुड़ चुके हैं, जो अपनी सुविधा अनुसार विभिन्न चौराहों पर यातायात पुलिस की मदद कर रहे हैं।
मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट सहयोग देने वाले चार ट्रैफिक प्रहरियों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हिमांशु कौल, हर्षित परमार, हर्ष माहेश्वरी और विक्रम राठौर शामिल हैं, जिन्होंने अलग-अलग चौराहों पर यातायात प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना और उन्हें यातायात व्यवस्था का सहभागी बनाना है। नागरिकों की भागीदारी से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो रही है, बल्कि नियमों के पालन के प्रति सकारात्मक माहौल भी बन रहा है।
इंदौर पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते हैं और अपने सुविधाजनक समय व स्थान का चयन कर ट्रैफिक प्रहरी के रूप में योगदान दे सकते हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!