खबर
Top News

ऑनलाइन निवेश के नाम पर 18 लाख की ठगी: डेटिंग ऐप पर प्यार का झांसा देकर फंसाया; पाकिस्तान से जुड़े तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 1:26 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन निवेश के नाम पर 18 लाख की ठगी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी से साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर एक युवक को प्रेमजाल में फंसाया गया और ऑनलाइन निवेश में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उससे 18 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस साइबर ठगी के तार पाकिस्तान से संचालित साइबर नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। शिकायत के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई की युवती बनकर की दोस्ती
पुलिस के अनुसार, ठग गिरोह की एक महिला ने डेटिंग ऐप पर खुद को मुंबई निवासी बताकर भोपाल के युवक से संपर्क किया। बातचीत बढ़ने के साथ उसने युवक का विश्वास जीत लिया और फिर ऑनलाइन बिजनेस में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।

फर्जी प्रॉफिट दिखाकर ऐंठे 18 लाख रुपये
आरोपियों ने पहले एक फर्जी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निवेश का नकली मुनाफा दिखाकर युवक का भरोसा मजबूत किया। इसके बाद भविष्य में साथ रहने और रिश्ते का भरोसा दिलाते हुए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 18 लाख रुपये जमा करवा लिए।

रकम निकालने पर दी धमकी
जब युवक ने निवेश की गई राशि और मुनाफा निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। उल्टा उसे और पैसे जमा करने का दबाव बनाया तथा ऐसा नहीं करने पर अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक करने की धमकी दी। लगातार पैसों की मांग के बाद युवक को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

पाकिस्तान साइबर नेटवर्क से जुड़े मिले संकेत
पीड़ित ने मामले की शिकायत भोपाल साइबर सेल में दर्ज कराई। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को इस साइबर ठगी के नेटवर्क के पाकिस्तान से जुड़े होने के शुरुआती संकेत मिले हैं। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने देशभर में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 3 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 3 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 4 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 4 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 4 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 4 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 4 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 5 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 5 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 5 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 5 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 6 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 6 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 6 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 6 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 6 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!