MP में सामान्य से 16% बारिश कम: आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 47 से ज्यादा में बूंदाबांदी के आसार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जुलाई तक प्रदेश के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। सोमवार को दमोह, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
12 दिनों से नहीं हुई भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में पिछले करीब 12 दिनों से कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं हुई है। इसका असर कुल वर्षा के आंकड़ों पर भी दिखाई दे रहा है। अब तक मध्य प्रदेश में 261.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य औसत 311.8 मिमी होना चाहिए था। यानी प्रदेश में फिलहाल 16 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत और पश्चिमी मध्य प्रदेश में करीब 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सोमवार को दमोह, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
वहीं नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर-मालवा में बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि इन जिलों के लिए फिलहाल बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा?
मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, वर्तमान में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। उत्तर-पश्चिम भारत से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय मानसूनी ट्रफ, झारखंड-बिहार, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश-दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के कारण बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मध्य भारत की ओर पहुंच रही है।
उन्होंने बताया कि फिलहाल पूर्वी मध्य प्रदेश में बादलों का अधिक विकास हो रहा है, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम वर्षा हो रही है। यदि मौसमीय तंत्र पश्चिम की ओर बढ़ते हैं तो आने वाले दिनों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!